एंटरटेनमेंट
सारेगामापा विनर Vaishali Bhaisane की फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गई है.
डीएनए हिंदी: सिंगिंग रिएलिटी शो SaReGaMaPa के 2009 वाले सीजन में विजेता रहीं वैशाली माडे (Vaishali Bhaisane) हाल ही में एक बार फिर से जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार सुर्खियों में आने की वजह चौंकाने वाली है. सिंगर ने अपने सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि किस तरह उन्हें जान का खतरा है. वैशाली का कहना है कि कोई है जो उनकी हत्या करने की साजिश कर रहा है. वैशाली ने ये भी कहा है कि वो अभी डिटेल में इस बारे में बात भी करेंगी. वैशाली की ये पोस्ट फैंस को हैरान कर रही है लोग ताबड़तोड़ कमेंट्स करते हुए उनसे सवाल कर रहे हैं.
वायरल हुआ पोस्ट-
दरअसल, वैशाली माडे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा- 'मेरी जान को कुछ लोगों ने खतरा है. मेरे कत्ल की साजिश रची जा रही है. 2 दिन बाद प्रेस कांफ्रेंस करके बड़ा धमाका करने वाली हूं. आज आप सभी के साथ की जरूरत है'. वैशाली ने अपने पोस्ट में पूरी बात नहीं बताई है और कई लोग उनसे पूछते नजर आ रहे हैं कि कौन उनके खिलाफ ऐसी साजिश कर रहा है? हालांकि, अब इस सवाल का जवाब लोगों को सिंगर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही मिलेगा. यहां देखें वायरल हो रहा वैशाली का ये पोस्ट-

ये भी पढ़ें- Sunny Leone हुईं ठगी की शिकार, PAN कार्ड से किसी ने ले लिया फर्जी लोन!
ये भी पढ़ें- नशे की हालत में गिरफ्तार हुईं मशहूर एक्ट्रेस Kavya Thapar, एक्सिडेंट के बाद पुलिस से की थी बदसलूकी
ज्वाइन की थी राजनीति
बता दें कि वैशाली ने कुछ महीनों पहले ही राजनीति में कदम रखा था. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उनका अपनी पार्टी एनसीपी में स्वागत किया था. वैशाली मराठी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर हैं और उन्होंने कई हिट गाने भी दिए हैं. अब देखना होगा कि तूल पकड़ रहे इस मामले में पुलिस का क्या रिएक्शन आता है. हालांकि, सिंगर ने पुलिस से शिकायत का कोई जिक्र नहीं किया है.