Advertisement

Sara Tendulkar जल्द करने वाली हैं बॉलीवुड डेब्यू, इन स्टार किड्स को देंगी टक्कर

फैन्स लंबे समय से फिल्म सारा के डेब्यू के इंतजार में थे लेकिन अब लग रहा है कि उनका इंतजार खत्म होने वाला है.

Sara Tendulkar जल्द करने वाली हैं बॉलीवुड डेब्यू, इन स्टार किड्स को देंगी टक्कर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और अंजली तेंदुलकर की बेटी सारा लेटेस्ट इंटरनेट सेंसेशन हैं. इंस्टाग्राम पर करीब 1.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सारा किसी भी बॉलीवुड स्टार किड को कड़ी टक्कर देती हैं. उनकी इंस्टाग्राम रील्स और तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती हैं. सचिन के फैन्स भी सारा के बारे में जानने को लेकर एक्साइटेड रहते हैं. सारा ने क्रिकेट में तो कदम आगे बढ़ाए नहीं. अब उनके स्टाइलिश लुक की वजह से लोग उन्हें बॉलीवुड में देखने को बेताब हैं.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Actress Monalisa का नया फोटोशूट वायरल, आपने देखा ?

लोग लंबे समय से फिल्म सारा के डेब्यू के इंतजार में थे लेकिन अब लग रहा है कि फैन्स का इंतजार खत्म होने वाला है. खबर है कि सारा जल्द ही बतौर एक्टर अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने वाली हैं. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सारा एक्टिंग में दिलचस्पी रखती हैं. कुछ ब्रांड्स की एंडोर्समेंट के जरिए उन्हें कैमरा फेस करने का भी अच्छा एक्सपीरियंस है. 

 

बता दें कि सारा ने लंदन यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई की है. अब 24 साल की सारा ग्लैमर वर्ल्ड में आगे बढ़ने के बारे में सोच रही हैं. सूत्रों ने बताया कि सारा हमेशा सुर्खियों से दूर ही रहना पसंद करती हैं. हो सकता है कि वह एक्टिंग से फैन्स को इंप्रेस करने में कामयाब रहें. वह बेहद टैलेंटेड हैं और उनके पैरेंट्स हर फैसले में उनके साथ हैं. अबतक की बात करें तो सारा मॉडलिंग कर चुकी हैं. अब अगर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री होती है तो शनाया कपूर, सुहाना खान और खुशी कपूर को कड़ी टक्कर मिल सकती है.

 

यह भी पढ़ें: शादी के 10 दिन बाद Alia bhatt को मिली गुड न्यूज 

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement