Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sara Ali Khan ने लड़की को पूल में दिया धक्का, वीडियो देख भड़के लोग

सारा अली खान (Sara Ali Khan) का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को लेकर सारा को काफी क्रिटिसिज्म भी झेलना पड़ रहा है.

Latest News
Sara Ali Khan ने लड़की को पूल में दिया धक्का, वीडियो देख भड़के लोग

बॉलीवुड स्टार Sara ali khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए दिलचस्प पोस्ट शेयर करती नजर आ जाती हैं. वहीं, हाल ही में सारा अपने एक ऐसे ही वीडियो (Viral Video) की वजह से चर्चा में आ गई हैं जिसके कारण उन्हें इंटरनेट पर ट्रोल किया जा रहा है. सारा अली खान इस वीडियो में एक लड़की को पूल में धक्का देती दिखाई दे रही हैं और यही बात सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई है. वहीं, इस वीडियो को लेकर अभी तक सारा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

वायरल हुआ वीडियो

सारा अली खान इस वीडियो में अपने साथ खड़ी एक लड़की के साथ प्रैंक करती दिख रही हैं. वीडियो में वो व्हाइट स्विमसूट पहने हुए नजर आ रही हैं और सारा एक लड़की के साथ पूल के किनारे खड़ी होकर फोटो खिंचवा रही हैं. इस बीच अचानक सारा शरारत करते हुए इस लड़की को पूल में धकेल देती हैं और लड़की सारा की इस हरकत पर चौंक जाती है. इसके बाद सारा भी पूल में उतर जाती हैं और लड़की को सॉरी बोलते हुए नजर आती हैं. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

 

ये भी पढ़ें- Lock Upp: कंगना रनौत के शो पर पूनम पांडे समेत इन 3 कंटेस्टेंट की एंट्री पक्की, आश्रम छोड़कर आएंगे स्वामी ओम

ये भी पढ़ें- B'day Spcl: कभी LIC एजेंट का काम करते थे Abhishek Bachchan, जानें- क्यों गिनीज में दर्ज है नाम?

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

इस वीडियो पर मिल रही प्रतिक्रियाओं को देखें तो सारा अली खान पर कई लोग बुरी तरह नाराज होते दिख रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट कर इसे भद्दा मजाक बताया है तो कईयों मे सारा पर लड़की को बुली करने का आरोप भी लगा दिया है. हालांकि, सारा के कई फैंस उनके सपोर्ट में भी खड़े नजर आ रहे हैं. बता दें कि अभी तक इस पूरे मामले पर सारा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बता दें कि सारा इन दिनों वेकेशन इंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन फोटोज और वीडियोज लगातार शेयर कर रही हैं.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement