Advertisement

जब Sara Ali Khan को भिखारी समझकर पैसे देने लोग

एक बार उन्होंने अपना एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसे सुनकर सब हैरान रह गए. सारा ने बताया कि एक बार लोग उन्हें भिखारी समझकर पैसे देने लगे थे.

जब Sara Ali Khan को भिखारी समझकर पैसे देने लोग

बॉलीवुड स्टार Sara ali khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की यंग ब्रिगेड की स्टार Sara Ali Khan अक्सर ही अपने फनी वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं. इससे पता चलता है कि वह असल जिंदगी में कितनी चुलबुली और मजाकिया हैं. वह बेधड़क होकर बात करती हैं और अपने बचपन के किस्से सुनाने से भी परहेज़ नहीं करतीं. एक बार उन्होंने अपना एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसे सुनकर सब हैरान रह गए. सारा ने बताया कि एक बार लोग उन्हें भिखारी समझकर पैसे देने लगे थे. 

सारा ने बताया, एक बार मैं अपने मम्मी, पापा और भाई इब्राहिम के साथ बाहर घूमने गई थी. घूमते हुए मम्मी-पापा शॉपिंग के लिए एक दुकान में घुस गए. मैं नैनी के साथ बाहर थी अचानक मुझे न जाने क्या हुआ कि मैं डांस करने लगी. मुझे डांस करता देख लोग रुक-रुक कर पैसे देने लगे. उन्हें ऐसा लग रहा था कि मैं पैसों के लिए नाच रही हूं. मैंने पैसे रख लिए. मुझे लगा कि पैसे मिल रहे हैं तो करते रहो. मैंने फिर डांस शुरू कर दिया. जब मम्मी-पापा शॉपिंग करके लौटे तो नैनी ने कहा, सारा लोगों को इतनी क्यूट लगी कि लोग उसे पैसे देने लगे. इस पर मम्मी ने कहा, क्यूट नहीं भिखारन लग रही थी. 

ये भी पढ़ें: रोमांटिक हुए Anupama और अनुज कपाड़िया, डांस वीडियो हुआ VIRAL

वर्कफ्रंट पर बात करें तो सारा हाल में फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आई थी. इस फिल्म में सारा को साउथ के सुपर स्टार धनुष और अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला. फिल्म को दर्शकों से भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला. हां अक्षय के साथ लव एंगल को देखकर कुछ लोग हैरान भी थे.

ये भी पढ़ें: डेट कर रहे हैं Ananya Panday और Ishaan Khatter, ये VIDEO है सबूत

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement