एंटरटेनमेंट
Sapna Choudhary Veer Sahu Divorce Rumours: सपना चौधरी के तलाक की अफवाहों पर उनके पति वीर साहू ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक वीडियो शेयर कर इन खबरों को मीडिया की मनगढ़ंत बातें बताया है.
Sapna Choudhary Veer Sahu Divorce Rumours: लोकप्रिय हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. बीते कुछ दिनों से इंटरनेट पर यह खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं कि सपना और उनके पति वीर साहू के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और वे तलाक लेने की योजना बना रही हैं.
तलाक की इन चर्चाओं की शुरुआत तब हुई जब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने अपनी शादी को लेकर एक रहस्यमयी टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि शादी के 6 साल बाद उनकी यादें फीकी पड़ गई हैं और अब वे अपने पति के लिए पहले जैसी भावनाएं महसूस नहीं करतीं. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया.
जहां एक ओर सपना ने इन खबरों पर अब तक चुप्पी साधे रखी है, वहीं उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा है. वीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने व्यंग्य कसते हुए कहा, "बोलो मीडिया माता की जय. बहुत अच्छा, बढ़िया है अपना काम और खींच कर रखो." इस वीडियो के जरिए वीर ने स्पष्ट किया कि तलाक की खबरें केवल मीडिया द्वारा फैलाई जा रही अफवाहें हैं, जिनका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है.
वीर साहू अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं और अक्सर ऐसी अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते. हालांकि, इस बार उन्होंने अपने अनोखे और मजाकिया अंदाज में इन बेबुनियाद खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उनके इस वीडियो को देखकर प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है और उनके इस अंदाज की खूब सराहना भी की है. बता दें कि सपना और वीर की शादी को 6 साल का लंबा अरसा हो चुका है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से