Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

फिल्म के सेट से साड़ी चुराकर घर ले जाती थीं Sanya Malhotra!

सान्या ने ऐसा राज खोला जिसके बारे में सुनकर सभी हैरान हैं. सोचना मुश्किल है कि क्या कोई एक्ट्रेस वाकई ऐसा कर सकती है.

फिल्म के सेट से साड़ी चुराकर घर ले जाती थीं Sanya Malhotra!

सान्या मल्होत्रा ने सेट से चुराई साड़ियां

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस Sanya Malhotra बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं. 'दंगल' से लेकर 'बधाई हो' तक वह कई बार अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत चुकी हैं. अपने चुलबुली अंदाज से सबकी फेवरेट बन चुकीं सान्या ने हाल ही खुद से जुड़ा एक सीक्रेट सबके साथ शेयर किया. सान्या ने ऐसा राज खोला जिसके बारे में सुनकर सभी हैरान हैं. सोचना मुश्किल है कि क्या कोई एक्ट्रेस वाकई ऐसा कर सकती है. सान्या ने बताया कि उन्होंने फिल्म के सेट से साड़ियां चोरी की थीं और उनमें से एक साड़ी पहनकर वह दोस्त की शादी भी अटेंड भी कर चुकी हैं. सान्या ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया है.

सान्या मल्होत्रा ने राजीव मसंद के साथ बातचीत के दौरान बताया, 'लॉकडाउन के बाद मैं 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' की शूटिंग कर रही थी. लंबे ब्रेक के बाद मैं सेट पर वापस आकर और कैमरे को फेस कर बहुत खुश हुई थी. मीनाक्षी के किरदार के लिए मैं साड़ियां पहनती थी, जो मुझे बहुत अच्छा लगता था. मेरे पास अभी भी वो साड़ियां हैं क्योंकि मैंने उन्हें सेट से चुरा लिया था'. इसके साथ ही सान्या ने यह भी बताया कि वह उनमें से एक साड़ी पहनकर दोस्त की शादी में भी शामिल हो चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें: 2017 में मरते-मरते बची थीं Sunny Leone, क्रैश होने वाला था प्लेन

'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में सान्या, अभिमन्यु दासानी की पत्नी का रोल किया था. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी और इसे काफी पसंद किया गया. फिल्म को विवेक सोनी ने लिखा था और उन्होंने ही फिल्म का निर्देशन किया था. फिल्म में सान्या और अभिमन्यु की शादी के बाद उनके लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की कहानी को बहुत खूबसूरती के साथ दिखाया गया है.  

'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' से पहले सान्या 'लूडो' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी. अब सान्या फिल्म 'सैम मानेकशॉ' में नजर आएंगी. फिल्म में वह विक्की कौशल के साथ दिखेंगी. इसके अलावा वह क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'लव हॉस्टल' का भी हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें: पार्टी करने विदेश गए Siddharth Malhotra-Kiara Advani, वायरल हुआ एयरपोर्ट लुक

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement