Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sanya Malhotra की ‘Kathal’ को मिला नेशनल अवॉर्ड, गदगद हुईं Ekta Kapoor बोलीं- 'मैजिकल मोमेंट..'

National Awards 2025: सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ ने नेशनल अवार्ड जीत लिया है. इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वयं एकता कपूर को राष्ट्रीय पुरसकार देकर उनका सम्मान किया.

Latest News
Sanya Malhotra की ‘Kathal’ को मिला नेशनल अवॉर्ड, गदगद हुईं Ekta Kapoor बोलीं- 'मैजिकल मोमेंट..'
Add DNA as a Preferred Source

23 सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सिनेमा जगत की कई हस्तियों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया. इस मंच पर, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कटहल' ने भी अपनी जीत का परचम लहराया. इस फिल्म में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थीं और इसके डायरेक्टर  यशवर्धन मिश्रा थे. फिल्म के निर्माता गुनीत मोंगा कपूर, एकता आर कपूर और मोनिका शेरगिल हैं. इस अनोखी कहानी ने भारतीय दर्शकों के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी.

'कटहल' को मिला सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड

सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'कटहल' को 'सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म' का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. यह सम्मान फिल्म की अनूठी और गहरी कहानी के साथ-साथ शानदार अभिनय के लिए दिया गया. फिल्म की कहानी एक राजनेता के बगीचे से गायब हुए कटहल की तलाश पर आधारित है, जिसकी गुत्थी सुलझाने के लिए एक युवा महिला पुलिस अधिकारी को बुलाया जाता है. इस जांच के दौरान उसका सामना कई अजीब और दिलचस्प लोगों से होता है, जो फिल्म को और भी मजेदार बना देते हैं.

एकता कपूर ने पोस्ट में लिखा - 'कभी न भूलने वाला पल'

फिल्म 'कटहल' को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद, इसकी निर्माता एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, "राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शामिल होना और 'कटहल' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म' का अवॉर्ड जीतना हमारी पूरी टीम के लिए एक कभी न भूलने वाला पल है." उन्होंने इस सम्मान को उन सभी लोगों को समर्पित किया, जिन्होंने इस कहानी को जीवंत करने में योगदान दिया. एकता ने अपनी पोस्ट में फिल्म की पूरी टीम को टैग करते हुए सभी का धन्यवाद भी किया..

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement