Advertisement

Trivia: जब राजेश खन्ना को पीटने के लिए महबूब स्टूडियो पहुंच गए थे Sanjay Dutt

राजेश खन्ना और टीना मुनीम के अफेयर की खबरों से नाराज होकर संजय उन्हें पीटने के लिए पहुंचे थे.

Trivia: जब राजेश खन्ना को पीटने के लिए महबूब स्टूडियो पहुंच गए थे Sanjay Dutt

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Sanjay Dutt की शुरुआती जिंदगी कंट्रोवर्सी से भरी रही है. वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते थे. ड्रग एडिक्शन, पोजेसिव बॉयफ्रेंड से लेकर अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन तक संजय दत्त हमेशा चर्चा में रहे हैं. उनकी जिंदगी से जुड़े कई किस्से बायोपिक 'संजू' में दिखाए गए थे.

जब संजय दत्त की किताब 'Sanjay Dutt – The Untold Story of Bollywood’s Bad Boy' रिलीज हुई थी तो इसमें पुराने जमाने के किस्से सामने आए थे. इनमें से एक था टीना मुनीम से उनका रिश्ता. संजय और उनकी मुलाकात फिल्म Rocky के दौरान हुई थी. संजय उन्हें देखते ही प्यार में पड़ गए थे लेकिन उनकी ड्रग की लत की वजह से टीना ने खुद को उनसे अलग कर लिया.

ये भी पढ़ें: VIDEO: गोविंदा को देखकर रो पड़े Ranveer Singh, वायरल हुई वीडियो

इसी बीच टीना ने राजेश खन्ना के साथ एक फिल्म साइन की. इसके बाद राजेश खन्ना और टीना के अफेयर की खबरें उड़ने लगीं. ये खबरें संजय दत्त तक पहुंची तो मामला बिगड़ गया. संजय दत्त सुपर स्टार राजेश खन्ना को पीटने के लिए महबूब स्टूडियो पहुंच गए.

इस घटना पर संजय ने अपनी किताब में लिखा, 'मैं प्यार में अंधा होकर कुछ भी कर रहा था. जब हमारा रिश्ता खत्म हुआ तो राजेश जी के साथ उनके रिलेशन की खबरें आईं. यह सुनकर मुझे ऐसा लगा कि मुझे बेवकूफ बनाया गया और मेरा इस्तेमाल किया गया. मैं जानता हूं कि पूरी इंडस्ट्री मुझपर हंस रही थी'.

संजय ने लिखा, 'मैं स्टूडियो पहुंचा वह बाहर आए और कुर्सी पर बैठ गए. मैंने भी एक कुर्सी खींची और उनके सामने बैठ गया. इसके बाद मैं लगातार उन्हें घूरता रहा. मैं उन्हें बुरी तरह पीट सकता था लेकिन वह चुपचाप बैठे रहे और यह उनके लिए अच्छा रहा'. 

ये भी पढ़ें: बेटी के सफेद बालों पर फैन्स के रिएक्शन से हैरान Jetha Lal ने कही दिल की बात

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement