Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Sanjay Dutt ने किया था अपनी पत्नी और उसके प्रेमी का मर्डर? इस शख्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sanjay Dutt ने बताया कि उनके पिछले जन्म को लेकर एक ज्योतिष ने शॉकिंग खुलासा किया था.

Latest News
Sanjay Dutt ने किया था अपनी पत्नी और उसके प्रेमी का मर्डर? इस शख्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा

संजय दत्त

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं. वहीं, इस बीच उनसे जुड़ा एक पुराना किस्सा जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है जिसके बारे में उन्होंने खुद ही खुलासा किया था. इस किस्से के मुताबिक संजय दत्त की पत्नी का एक शख्स के साथ अफेयर था जिसका पता चलने पर संजय को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने अपनी पत्नी का खून कर दिया था. दरअसल, ये किस्सा संजय दत्त की पास्ट लाइफ से जुड़ा हुआ है जिसके बारे में उन्हें एक ज्योतिष (Astrologer) ने बताया था.

केरल के गांव में मिला था ज्योतिष

संजय दत्त ने इस किस्से के बारे में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में खुलासा किया था. इस एपिसोड में सुष्मिता सेन भी थीं. शो पर आध्यात्म को लेकर बात चल रही थी और इस बीच संजय दत्त ने बताया कि काफी पहले वो मद्रास के एक छोटे से गांव शिवनारी में एक ज्योतिषी के पास गए थे. इस गांव में तब उन्हें कोई नहीं जानता था. संजय ने बताया 'वहां आपके अंगूठे के निशान से आपका पत्ता खोजते हैं जिसमें कथित तौर पर आपके जन्म से जुड़ा ब्यौरा होता है. उन्होंने मेरे नाम का पत्ता खोजकर कहा, तुम्हारे पिता का नाम बलराज दत्त है. मैंने कहा नहीं सुनील दत्त है. इसके बाद वो बोले तुम्हारी मां का नाम फातिमा हुसैन है. संजय हैरान थे क्योंकि ये बात कोई नहीं जानता था.

ये भी पढ़ें- जब कश्मीरी पंडितों को घर से निकाले जाने पर बोले थे आमिर खान, The Kashmir Files के बाद वायरल हुआ VIDEO

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से मिले संजय दत्त, वायरल हुई तस्वीर

पिछले जन्म का किस्सा

संजय दत्त ने बताया कि ज्योतिष ने उनके पिछले जन्म को लेकर भी शॉकिंग खुलासा किया था. संजय दत्त बोले- 'ज्योतिष ने मुझे बताया कि 'मैं अशोक के कुल का शिव भक्त राजा था. मेरी पत्नी का मेरे मंत्री के साथ अफेयर था. वह मुझे युद्ध में भेज देती है ताकि मैं वहां मर जाऊं लेकिन वहां मैंने कई सारे लोगों को मार डाला और वापस आ गया. लौटकर मैंने अपनी पत्नी और मंत्री को भी मार डाला और फिर जंगल चला गया जहां पर भूखे रहकर जान दे दी. ज्योतिष का कहना था कि मेरी लाइफ में मुश्किलें इसलिए थीं क्योंकि मैंने पिछले जन्म में इतने सारे लोगों की जान ली थी'.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement