एंटरटेनमेंट
एपिसोड में दिखाया गया कि कंगना पायल की लीडरशिप पर बौखला गई हैं क्योंकि उनके मुताबिक पायल किसी और को बोलने नहीं देतीं.
डीएनए हिंदी: अर्जुन अवार्ड विनर पहलवान संग्राम सिंह अब लॉकअप शो की होस्ट और बॉलीवुड एक्ट्रेस Kangana Ranaut पर सवाल उठा रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुए शो के प्रोमो में पायल को खामोश और कुछ न कहने की बात पर संग्राम सिंह ने कंगना रनौत पर निशाना साधा है.
एपिसोड में दिखाया गया कि कंगना पायल की लीडरशिप पर बौखला गई हैं क्योंकि उनके मुताबिक पायल किसी और को बोलने नहीं देतीं. जहां पर पायल ने अपने शब्दों में लीडरशिप की परिभाषा को बोलना चाहा तो दोनो में कहा सुनी हुई और कंगना ने पायल को जमकर खरी खोटी सुनाई. कंगना ने कहा कि यह शो उनका है उन्हें ना बताए कि किसे लीडरशिप के लिए चुनना हैं और किसे ड्रॉप करना है".
बस इसी पर संग्राम सिंह ने कंगना पर निशाना साधा है कि होस्ट तो शो के मां बाप होते हैं जो निष्पक्ष होते हैं और हर कंटेस्टेंट को बोलने का मौका देते हैं. यहां तो पायल को बोलने नहीं दिया जा रहा है और उसपर वार किया जा रहा है. ऐसा नहीं होना चाहिए."
अभी हाल ही में शो में पायल ने रोकर संग्राम के साथ शादी करने की बात कही थी और संग्राम ने फिर अपने सोशल मीडिया पर इस बात को अनाउंसमेंट कर दी कि जुलाई में वो दोनो शादी के बंधन में बंध जाएंगे.
ये भी पढ़ें:
1- Marvel की पहली Muslim Super Hero, 19 साल की इमान निभाएंगी किरदार
2- अनुज और Anupama की शादी पर लटकी तलवार, वनराज शाह ने दी धमकी !