एंटरटेनमेंट
Sanchita Ugale Last Chat Viral: 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगले के सुसाइड केस में वायरल चैट्स ने खलबली मचा दी है. एक्ट्रेस के आखिरी संदेशों और को-स्टार पर लगे गंभीर आरोपों की पूरी सच्चाई यहां जानें.
Sanchita Ugale Last Chat Viral: टीवी इंडस्ट्री को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा जब 'कुमकुम भाग्य' फेम अभिनेत्री संचिता उगले ने मात्र 22 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी असमय मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है. लेकिन इस दुखद घटना के बाद, मामला तब और गरमा गया जब सोशल मीडिया पर संचित उगाले की कुछ कथित चैट्स के स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल होने लगे.
वायरल हो रहे इन कथित स्क्रीनशॉट्स में संचिता काफी परेशान और दुखी नजर आ रही हैं. एक मैसेज में उन्होंने अपनी स्वाभिमान और आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए लिखा है, "मैं जैसी भी हूं, मेरे अंदर इतना आत्मसम्मान है कि मैं किसी के पैसों पर पलना पसंद नहीं करूंगी. किसी का पैसा लेने से बेहतर है कि मैं मर जाऊं." ये शब्द न केवल उनके फैंस को झकझोर रहे हैं, बल्कि मामले की गंभीरता को भी बढ़ा रहे हैं.
इस मामले में संचिता के को-एक्टर उज्ज्वल शर्मा का नाम भी चर्चा में है. उज्ज्वल ने मीडिया से बातचीत के दौरान इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि संचिता अपने निजी जीवन और पूर्व प्रेमी की वजह से गहरे तनाव में थीं. वहीं, दूसरी ओर संचिता की दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने उज्ज्वल शर्मा पर मानसिक प्रताड़ना और पैसों से जुड़ी समस्याओं के आरोप लगाए हैं.
ये भी पढ़ें- Sanchita Ugale कौन थीं? मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत से क्यों जोड़ा जा रहा है नाम? जानें सच
उज्ज्वल शर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी दावों को गलत बताया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके और संचिता के बीच किसी प्रकार का रोमांटिक संबंध नहीं था. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके.
क्या ये वायरल चैट्स वाकई संचिता के अंतिम फैसले का कारण बने? यह सवाल अभी भी हर किसी के जहन में है. पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही इस हाई-प्रोफाइल मामले का असली सच सामने आ पाएगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से