Advertisement

Samay Raina की बढ़ी मुश्किलें, पहले डिलीट किए India's Got Latent के सारे एपिसोड, अब इस शहर में नहीं कर पाएंगे शो

Samay Raina की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले उन्होंने India's Got Latent के सारे एपिसोड डिलीट किए और अब गुजरात में होने वाला शो कैंसिल हो गया है.

Latest News
Samay Raina की बढ़ी मुश्किलें, पहले डिलीट किए India's Got Latent के सारे एपिसोड, अब इस शहर में नहीं कर पाएंगे शो

Samay Raina

Add DNA as a Preferred Source

समय रैना (Samay Raina) और उनका शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) इन दिनों काफी विवादों में है. बीते दिनों उनके शो में रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) के कमेंट के खूब बवाल कट था. इसका गहरा असर समय पर पड़ा है. उन्होंने इस विवाद पर रिएक्ट किया और बताया कि इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे एपिसोड उन्होंने डिलीट कर दिए हैं. इसके बाद खबरें हैं कि गुजरात में होने वाला उनका शो कैंसिल हो गया है. 

रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो में पेरेंट्स को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अश्लील मजाक किया था जिस पर लोग भड़क गए थे. इस मामले में रणवीर और समय रैना समेत पांच लोगों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गईं. विवाद के बाद समय रैना ने यूट्यूब से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सारे एपिसोड डिलीट कर दिए थे. अब खबरें हैं कि समय के गुजरात के सभी शोज रद्द कर दिए गए हैं.

जी हां, समय रैना ने कथित तौर पर गुजरात में अपने शो रद्द कर दिया है. विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बुधवार को राज्य में परफॉर्म करने वाले कॉमेडियन के खिलाफ धमकी जारी की थी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, रैना के शो के टिकट बुकमायशो प्लेटफॉर्म से हटा दिए गए हैं. समय गुजरात के तीन शहरों वडोदरा, अहमदाबाद और सूरत में चार शो करने वाले थे. फिलहाल सभी रद्द कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: कौन हैं Apoorva Makhija, जो समय और रणवीर संग नप गईं?

क्या है पूरा मामला
रणवीर इलाहाबादिया ने हाल ही में समय रैना के शो इंडिया गॉट लेटंट में पहुंचकर कुछ ऐसा कहा था जिसको लेकर बवाल मच गया. उन्होंने शो में पैरेंट्स को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कही थीं. विवाद के चलते अब इस एपिसोड का वीडियो यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया था. इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. महाराष्ट्र साइबर विभाग ने शो में की गई अश्लील टिप्पणियों को लेकर FIR दर्ज की है.

ये भी पढ़ें: समय रैना या रणवीर इलाहाबादिया, किसके पास है ज्यादा पैसा?

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement