Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Salman Khan को सांप ने काटा, तुरंत ले जाया गया अस्पताल

सलमान खान को तुरंत इलाज के लिए MGM अस्पताल ले जाया गया.

Salman Khan को सांप ने काटा, तुरंत ले जाया गया अस्पताल

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर Salman Khan को पनवेल फार्म हाउस में सांप ने काट लिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान को तुरंत इलाज के लिए MGM अस्पताल ले जाया गया. यहां उनका बेसिक इलाज हुआ और सलमान घर रवाना हो गए. अब उनकी सेहत ठीक है.

सलमान खान शनिवार (25 दिसंबर) को अपने फार्म हाउस पनवेल पहुंचे थे. रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान को जिस सांप ने काटा वह जहरीला नहीं था. ये घटना देर रात साढ़े तीन बजे हुई. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए MGM अस्पताल ले जाया गया. इलाज के बाद वह घर के लिए निकल गए. फिलहाल वह घर पर ही आराम कर रहे हैं.

सलमान खान 27 दिसंबर को 56 साल के होने वाले हैं. ओमीक्रॉन के खतरे के चलते वह अपने बर्थडे पर कोई बड़ी पार्टी नहीं कर रहे हैं. वह अपने फार्म हाउस पर ही एक छोटी सी पार्टी करने वाले थे. इसके लिए वह पनवेल पहुंचे थे लेकिन अब शायद प्लानिंग में कुछ बदलाव हो. बता दें कि Bigg Boss के सेट पर भी सलमान भाई का बर्थडे मनाया गया था. उनके साथ RRR की स्टार कास्ट भी मौजूद थीं. फिल्मी फ्रंट पर बात करें तो सलमान खान जल्द टाइगर-3 की शूटिंग शुरू करेंगे. इस फिल्म में सलमान खान कटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं.

Advertisement
Advertisement

Advertisement