Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Salman Khan की भाभी Seema Khan हुईं COVID Positive

खबर है कि सीमा खान और संजय कपूर की पत्नी महीप को हल्का बुखार है. जैसे ही इन्हें तबीयत गड़बड़ लगी इन्होंने कोरोना टेस्ट करा लिया.

Salman Khan की भाभी Seema Khan हुईं COVID Positive

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनकी भाभी सीमा खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Kareena Kapoor Khan और Amrita Arora के बाद अब Maheep Kapoor और Seema Khan भी Covid Positive हो गई हैं. ये चारों अब क्वारंटीन हो चुकी हैं. ये दोनों करीना कपूर की पक्की दोस्त हैं. इनके एक के बाद एक पॉजिटिव होने की खबर से लग रहा है कि ये सभी किसी पार्टी में शामिल थीं जहां किसी एक की वजह से यह मुसीबत सबके घर पहुंच गईं.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों को हल्का बुखार है. जैसे ही इन्हें तबीयत गड़बड़ लगी इन्होंने कोरोना टेस्ट करा लिया, जो कि पॉजिटिव आया. इसके बाद से ही ये अलग रह रही हैं. बता दें महीप कपूर संजय कपूर की पत्नी हैं और सीमा खान बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की पत्नी हैं.

पिछले कई दिनों से मामले कम थे तो लोग कोरोना को भूलने लगे थे और पार्टियों के दौर फिर शुरू हो गए थे. अब नए केस सामने आना एक चेतावनी है कि बचाव ही सुरक्षा है. अगर आप भी किसी भी गंभीर समस्या से बचना चाहते हैं तो पार्टियों या सभाओं में जाने से बचें. इन दिनों ओमीक्रोन वेरिएंट फैल रहा है और इसे एक बड़ी मुसीबत बनने से रोकने के लिए हमें खुद पर कंट्रोल करना होगा.

करण जौहर के घर हुई थी पार्टी

खबर है कि हाल में करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने की खुशी में एक पार्टी रखी थी. करीना और अमृता इसी पार्टी में मौजूद थीं. करीना और अमृता से पहले तनीषा मुखर्जी के पॉजिटिव होने की खबर आई थी. उन्होंने यह जानकारी अपने पेज पर शेयर की थी. पार्टी की भीड़भाड़ और नियमों की अनदेखी देखकर लगता है कि इस पार्टी में शामिल लोग सुपर स्प्रेडर साबित हो सकते हैं. 

बीएमसी अभी उन लोगों को ट्रैक कर रही है जो इस पार्टी में शामिल थे या किसी भी तरह इससे जुड़े थे या इसमें शामिल होने वाले स्टार्स के संपर्क में आए. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement