Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Salman Khan की शर्टलेस फोटो देख दीवानी हुईं Ex-गर्लफ्रेंड, किया मजेदार कमेंट

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वो अपने फैंस के लिए दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं.

Salman Khan की शर्टलेस फोटो देख दीवानी हुईं Ex-गर्लफ्रेंड, किया मजेदार कमेंट

सलमान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के 'दबंग' यानी अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, हाल ही में सलमान अपने एक ऐसे ही पोस्ट को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो शर्टलेस (Shirtless Photo) नजर आ रहे हैं. सलमान की इस तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स की रिएक्शन तो मिल ही रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चाएं उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) के कमेंट को लेकर हो रही हैं.

वायरल हुई फोटो

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो लेटेस्ट फोटो शेयर की है, वो उन्होंने अपने वर्कआउट सेशन के दौरान ली है. इस फोटो में सलमान का चेहरा नहीं दिख रहा है बल्कि सलमान अपनी कैप फ्लॉन्ट कर रहे हैं. ये कैप उनके क्लोदिंग ब्रैंड की है. वहीं, फोटो में सलमान शर्टलेस नजर आ रहे हैं और उनके पीछे जिम इक्विपमेंट्स रखे दिख रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रही सलमान खान की ये तस्वीर-

ये भी पढ़ें- जब मेले में खो गए थे नन्हे कपिल शर्मा, कॉमेडियन ने मां को याद दिलाया किस्सा

 

 

संगीता बिजलानी का कमेंट

इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में फैंस से पूछा- 'ये टोपी अच्छी है ना?'. सलमान की इस फोटो पर फैंस और सेलेब्स के ताबड़तोड़ कमेंट्स मिल रहे हैं. इस फोटो पर सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड और अब अच्छी दोस्त संगीता बिजलानी ने भी कमेंट किया है. सलमान की शर्टलेस फोटो की तारीफ करते हुए संगीता ने कमेंट में फायर इमोजी बनाते हुए जाहिर किया है कि सलमान बेहद हॉट लग रहे हैं.

 

सलमान खान

 

बर्थडे का इंतजार

बता दें कि सलमान खान के फैंस को उनके बर्थडे का इंतजार है. सलमान आने वाले 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन सेलीब्रेट करेंगे. वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर 3' की तैयारियों में जुटे हैं और जल्द ही इससे जुड़ा ऐलान कर सकते हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement