Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Eid 2022: इस बार सैफ की पार्टी में नहीं पहुंचेंगी बेटी सारा, जानिए कैसे ईद मना रहे हैं बॉलीवुड सितारे

Eid 2022 के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने अपने परिवार के साथ खास सेलीब्रेशन करने का फैसला किया है. जानिए शाहरुख, सलमान से सारा अली खान का प्लान.

Latest News
Eid 2022: इस बार सैफ की पार्टी में नहीं पहुंचेंगी बेटी सारा, जानिए कैसे ईद मना रहे हैं बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड सितारों की ईद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज 3 मई 2022 को पूरे देश में ईद (Eid 2022) मनाई जा रही है. इस खास त्योहार को बॉलीवुड स्टार्स भी धूमधाम से सेलीब्रेट करते हैं. सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से लेकर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के परिवार में खास तैयारियां की जाती हैं. पिछले कुछ सालों से कोरोना की वजह से ईद का सेलीब्रेशन उतना धमाकेदार नहीं हो पाया था लेकिन इस बार सभी ने अपने- अपने परिवार के साथ इस त्योहार को और भी स्पेशल बनाने का फैसला किया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में इन स्टार्स के ईद सेलीब्रेशन के प्लान के बारे में डिटेल्स भी दी जा रही हैं.

शामिल नहीं हो पाएंगी सैफ की बेटी

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हर साल अपने बच्चों और पूरे परिवार के साथ ही ईद सेलीब्रेट करते हैं. इस बार भी वो कुछ ऐसा ही करते दिखाई देंगे. इस बारे ईद पर वो बहन सोहा अली खान और कुछ करीबी रिश्तेदारों को इनवाइट करते हुए एक छोटी सी डिनर पार्टी रखेंगे. हालांकि, सैफ की इस पार्टी में सारा अली खान शामिल नहीं हो पाएंगी क्योंकि इस बार उनके लिए ईद वर्किंग है. वो अपनी आने वाली फिल्म 'गैसलाइटिंग' की शूटिंग में बिजी हैं.

ये भी पढ़ें- Vicky ने Katrina को लेकर पहली बार शेयर की अपनी फीलिंग, बोले- 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं'

ये भी पढ़ें: जब Nargis ने मीना कुमारी को कहा था- मौत मुबारक!

आमिर और शाहरुख की ईद

शाहरुख खान, हर साल की तरह इस साल भी ईद के मौके पर अपने फैंस को खास झलक देते दिखाई देंगे. वो मन्नत की बालकनी पर आकर अपने फैंस का अभिवादन करेंगे. इसके अलावा सलमान खान भी हर बार की तरह इस साल भी अपने परिवार के साथ ही ईद का जश्न मनाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सलमान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में एक फैमिली गेट टुगेदर रखेंगे और क्वालिटी फैमिली टाइम स्पेंड करेंगे. मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आमतौर पर त्योहार के मौके पर काम को लेकर बिजी रहते हैं लेकिन इस बार को काम से वक्त निकालकर परिवार के साथ रहेंगे और ईद के पकवान इंजॉय करेंगे. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement