Advertisement

Runway 34 Teaser: सलमान खान ने अजय देवगन से की थी खास रिक्वेस्ट, ईद से जुड़ा है मामला

Salman Khan ने अजय देवगन की फिल्म Runway 34 का टीजर शेयर करते हुए अपनी खास रिक्वेस्ट के बारे में बताया है.

Latest News
Runway 34 Teaser: सलमान खान ने अजय देवगन से की थी खास रिक्वेस्ट, ईद से जुड़ा है मामला

Runway 34

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कई रिलीज होने वाली हैं तो कईयों की शूटिंग चल रही हैं. इन सबके बीच हाल ही में अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की आने वाली फिल्म 'रनवे 34' (Runway 34) जबरदस्त चर्चा में आ गई है. इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है और इसके साथ ही रिलीज डेट का ऐलान भी हो गया है. वहीं, टीजर देखकर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी इंप्रेस हो गए हैं. इस टीजर को सलमान खान (Salman Khan) ने भी शेयर किया है और बताया है कि उन्होंने फिल्म और ईद से जुड़ी अजय देवगन से क्या खास रिक्वेस्ट की थी.

सामने आया टीजर

दरअसल, हाल ही में अजय देवगन के साथ-साथ सलमान खान ने भी अपकमिंग फिल्म 'रनवे 34' का टीजर शेयर किया है. इस टीजर में अजय देवगन हवाई जहाज के अंदर मुश्किल हालातों में फंसे हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ को-पायलट रकुलप्रीत सिंह नजर आ रही हैं. टीजर मुश्किल घड़ी में अजय कहते हैं कि 'हमें कोई इनफॉर्मेशन नहीं मिली है'. टीजर में अमिताभ बच्चन की आवाज भी सुनाई देती है वो कहते हैं-  'गुरुत्वाकर्षण का नियम, जो चीज जितनी तेजी से ऊपर जाती है, उतनी ही तेजी से नीचे आती है'. यहां देखें फिल्म का टीजर-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

 

ये भी पढ़ें- अनुपम खेर की मां ने दिया The Kashmir Files का Review, सुनाई निकाले गए भाइयों की दर्दनाक कहानी

ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस को स्विमसूट में देखकर दीवानी हुईं Deepika Padukone, कर डाला ऐसा कमेंट

 

Runway 34

 

सलमान की रिक्वेस्ट

इस टीजर को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में बताया कि उन्होंने अजय देवगन से इस फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज करने की अपील की थी. उन्होंने लिखा- 'मेरी कोई फिल्म तैयार नहीं है तो मैंने अपने भाई अजय देवगन से रिक्वेस्ट की है कि अगर वह ईद पर ईदी देने के लिए आ सकते हैं. चलो इस ईद हम सब सेलिब्रेट करेंगे और देखेंगे Runway 34. ये फिल्म 29 अप्रैल को फिल्म रिलीज हो रही है'. बता दें कि इस फिल्म में अजय और रकुलप्रीत सिंह के अलावा अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और यूट्यूबर कैरी मिनाती अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement