Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Salman Khan का नया गाना सुनकर लोगों को याद आईं ढिंचैक पूजा, देखें VIDEO

Salman Khan के नए गाने 'डांस विद मी' का टीजर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.

Salman Khan का नया गाना सुनकर लोगों को याद आईं ढिंचैक पूजा, देखें VIDEO

सलमान खान, ढिंचैक पूजा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग को लेकर काफी बिजी हैं और इस बीच वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस को सरप्राइज देते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, सलमान खान हाल ही में कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने अपने नए गाने 'डांस विद मी' (Dance With Me) का धमाकेदार टीजर (Teaser) शेयर किया है. जिसे देखकर सलमान के फैंस इंप्रेस होते दिख रहे हैं लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को सलमान के अपकमिंग गाने की झलक देखकर ढिंचैक पूजा की याद आ गई है.

वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट में अपने नए गाने का टीजर शेयर किया है. इस टीजर में सलमान खान अपनी आवाज में इस गाने को गाते नजर आ रहे हैं. सलमान ने इस में अपना मशहूर ब्रेसलेट भी फ्लॉन्ट किया है. वो डांस करने को तैयार होते नजर आ रहे हैं. इस गाने के टीजर में सलमान के कई अलग-अलग लुक्स भी देखने को मिल रहे हैं. सलमान के इस टीजर को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. यहां देखें सलमान खाने क आने वाले गाने की पहली झलक-

ये भी पढ़ें- Shweta Tiwari के विवादित बयान का सामने आया पूरा वीडियो, कुछ और ही निकला मामला

 

 

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

'डांस विद मी' का टीजर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'डांस विद मी, हम संग नाचेंगे'. वहीं, वीडियो पर मिल रहे कमेंट्स को देखें तो कई लोगों ने सलमान की तारीफ की है तो कई लोगों ने कहा है कि सलमान यूट्यूबर ढिंचैक पूजा की याद दिला रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'एक ढिंचैक पूजा तो आप में भी है भाई'. वहीं एक और ने लिखा- 'भाई आप सब कर लेंगे तो हमें क्या करना'. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement