Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

कटरीना की शादी में सुरक्षा इंतजाम संभाल रहा है सलमान का शेरा

कटरीना और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर को होने वाली है. इससे पहले 7 दिसंबर को संगीत और 8 दिसंबर को मेहंदी की रस्म होगी.

Latest News
कटरीना की शादी में सुरक्षा इंतजाम संभाल रहा है सलमान का शेरा

कटरीना की सुरक्षा में शेरा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : विक्की कौशल और कटरीना कैफ जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ये शादी पूरी धूमधाम से राजस्थान में हो रही है. सुरक्षा के इंतजाम इतने टाइट हैं कि किसी को फोन ले जाने तक की इजाजत नहीं है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सुपर सीक्रेट शादी की सुरक्षा की कमान सलमान भाई के बॉडीगार्ड शेरा के हाथ में है.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा, सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट में सुरक्षा इंतजामों के इंचार्ज होंगे. ये शादी 9 दिसंबर को होने वाली है. इससे पहले 7 दिसंबर को संगीत और 8 दिसंबर को मेहंदी की रस्म होगी.

बता दें कि शेरा 'टाइगर सिक्योरिटी' नाम से एक कंपनी चलाते हैं. इसी कंपनी को सुरक्षा का खास ध्यान रखने का जिम्मा सौंपा गया है. इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन की भी मदद ली गई है. शादी के वेन्यू के आसपास की सभी धर्मशालाओं को बुक कर लिया गया है. यहां बॉउंसर्स और सिक्योरिटी स्टाफ के रहने का इंतजाम किया गया है. इससे सिक्योरिटी भी टाइट है और आसपास किसी और इवेंट की वजह से भीड़ भी नहीं जुटेगी.

सलमान नहीं है मेहमान

कटरीना कैफ का सलमान और उनके परिवार से काफी अच्छा रिश्ता है. हालांकि सलमान खान की बहन अर्पिता ने शादी का किसी भी तरह का न्योता मिलने की खबर पर इंकार किया है. उनका कहना था कि उन्हें कोई इन्विटेशन नहीं मिला है. 

शादी में बैन है फोन

शादी को सीक्रेट रखने के लिए विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने कई कदम उठाए हैं. यहां मेहमानों के साथ नो डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन कराए गए हैं. सभी को कोड दिए गए हैं जिनकी मदद से वे शादी के वेन्यू और अपने कमरे में एंट्री लेंगे. इसके अलावा नो-फोन, नो फोटो पॉलिसी लागू की गई है. हालांकि इसके बावजूद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि वीडियो विक्की कटरीना के संगीत है. अब ये वाकई संगीत का है या रिहर्सल का ये तो तब ही सामने आएगा जब असल वीडियो शेयर की जाएंगी.

Advertisement
Advertisement

Advertisement