Advertisement

Salman Khan के नए Song Main Chala का Teaser रिलीज, नई एक्ट्रेस के साथ आए नजर

Salman Khan के नए गाने Main Chala का धमाकेदार Teaser रिलीज हो गया है. इस गाने को Guru Randhawa और Iulia Vantur ने गाया है.

Salman Khan के नए Song Main Chala का Teaser रिलीज, नई एक्ट्रेस के साथ आए नजर

सलमान खान का नया गाना

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने अपने फैंस को धमाकेदार सरप्राइज दिया है. उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर नया गाने (New Song) की झलक शेयर कर दी है. इस टीजर में सलमान खान का अलग अंदाज दिख रहा है. इसके साथ ही सलमान खान के गाने में एक नई एक्ट्रेस नजर आ रही हैं. वहीं, सलमान खान के इस गाने को गुरू रंधावा (Guru Randhawa) और यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) ने गाया है. सलमान का ये गाना उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और इस टीजर को सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं.

सामने आया टीजर

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट गाने का टीजर शेयर किया है. इस गाने का टाइटल है 'मैं चला' (Mai Chala Song) जिसमें सलमान खान का एकदम अलग लुक देखने को मिल रहा है. गाने में सलमान खान लंबे बालों वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं. वहीं, 'मैं चला' में सलमान खान एक नई एक्ट्रेस के साथ भी दिखाई दे रही हैं. ये एक्ट्रेस प्रज्ञा जयसवाल (Pragya Jaiswal) हैं, इनके साथ सलमान पहली बार रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं. यहां देखे सलमान खान के आने वाले गाने की पहली झलक-

ये भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput की बर्थ एनीवर्सरी पर भावुक हुईं बहन, शेयर किया अनदेखा VIDEO 

 

 

सलमान खान के किया ऐलान

इस गाने को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- 'अपने आप को #MainChala की रोमांटिक तर्ज पर खो जाने दीजिए. टीजर अब रिलीज हो चुका है. गाना 22 जनवरी को रिलीज हो गया है. अब ट्यून इन करें'. सलमान और प्रज्ञा स्टारर इस गाने को यूलिया वंतूर और गुरू रंधावा ने आवाज दी है. टीजर को मिल रहे रिएक्शन को देखें तो फैंस को सलमान और प्रज्ञा की जोड़ी खूब पसंद आ रही है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement