Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

COVID संकट के बीच Salman Khan-Katrina Kaif करेंगे Tiger 3 का शूट, सेट पर होंगे ये सख्त नियम

'टाइगर 3' की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और कोरोना संकट के बीच सलमान खान ने सभी से सुरक्षा के लिए सेट पर COVID प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है.

COVID संकट के बीच Salman Khan-Katrina Kaif करेंगे Tiger 3 का शूट, सेट पर होंगे ये सख्त नियम

सलमान खान, कटरीना कैफ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई फिल्मों की रिलीज डेट पोस्टपोन होने की रिपोर्ट्स आ रही हैं. इस बीच कोरोना संकट के बावजूद सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) के लिए वर्क कमिटमेंट्स पूरे करने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये दोनों जल्द ही 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. हालांकि, सेट पर कोरोना से सुरक्षा के लिए काफी कड़े नियम रखे जाएंगे. इसके अलावा रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि कौन-कौन से सीन पहले शूट होंगे और सेट पर क्या सख्त नियम फॉलो किए जाएंगे.

ऐसे होंगे सेट पर नियम

सलमान खान और कटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर काफी समय से चर्चाएं हैं. वहीं, हाल ही में इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और कटरीना कैफ शूटिंग के लिए तैयार हैं और सलमान ने प्रोडक्शन हाउस को 'टाइगर 3' के सेट पर सख्त कोरोना सेफ्टी प्रोटोकॉल फॉलो करने के लिए कहा है. रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि लोगों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए सेट पर सिर्फ वो ही लोग मौजूद होंगे जिनका शूट से कोई लोना-देना है. इसके अलावा कोई भी इस लोकेशन पर नहीं आ सकेगा.

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan के 'घर में कोविड सिचुएशन' ने बढ़ाई फैंस की चिंता, जानें- क्या है पूरा मामला?

शूट होगा एक्शन सीन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले सलमान और इमरान हाशमी के कुछ एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएंगे. इस सीन के लिए सेट पर को-ऑर्डिनेटर्स, इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर्स और एसआरपीएफ ग्राउंड सेट की बड़ी टीम मौजूद होगी. ऐसे में सलमान ने कोरोना से सुरक्षा के लिए सारी व्यवस्था खुद करवाई है. ई टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान-इमरान के सीन के बीच कैटरीना कैफ भी जल्द ही 'टाइगर 3' शूट को ज्वाइन करेंगी.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement