Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Salman Khan Injured: सलमान खान को लगी Tiger 3 के सेट पर चोट, फोटो शेयर करके लिखी ऐसी बात कि फैंस को हुई चिंता

Tiger Zakhmi Hai: सलमान खान की चर्चित सीरीज की तीसरी सीक्वल टाइगर 3 की शूटिंग जोरशोर से चल रही है. इसी दौरा उन्हें चोट लगी है, जिसे लेकर उनके फैंस चिंता में पड़ गए हैं.

Salman Khan Injured: सलमान खान को लगी Tiger 3 के सेट पर चोट, फोटो शेयर करके लिखी ऐसी बात कि फैंस को हुई चिंता

Salman Khan Injured: टाइगर 3 फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान को चोट लग गई है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Bollywood News- बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की चर्चित टाइगर सीरीज की तीसरी सीक्वल टाइगर 3 का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के सेट से एक चिंता वाली खबर सामने आई है. सलमान खान को टाइगर 3 की शूटिंग के दौरान चोट (Salman Khan Injury) लग गई है. उन्होंने खुद अपने फैंस को बताया है कि वे शूटिंग के दौरान एक शॉट देते समय घायल हो गए हैं और उनकी पीठ में चोट लगी है. यह खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो के साथ साझा की है, जिसे देखकर उनके फैंस चिंता में पड़ गए हैं और भगवान से उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने लगे हैं.

अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया चोट का फोटो

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना लेटेस्ट फोटो साझा किया है. इस फोटो में वे कैमरे की तरफ पीठ करके खड़े हुए हैं. उनके लेफ्ट कंधे पर बेहद लंबा रिलीविंग पैच लगा हुआ है, जिससे पता चल रहा है कि उनकी चोट कितनी बड़ी और ज्यादा है. सलमान ने कैप्शन में फैंस को ये भी बताया है कि उन्हें चोट कैसे लगी है. उन्होंने लिखा, जब आपको लगता है कि आपने दुनिया का भार अपने कंधों पर उठाया हुआ है, तो वह कहता है कि दुनिया को छोड़ो पांच किलो का डम्बल उठा के दिखाओ. इसके बाद उन्होंने लिखा है टाइगर जख्मी है. #Tiger3.

फैन जता रहे हैं फोटो देखकर चिंता

सलमान खान ने यह फोटो 18 मई गुरुवार को दोपहर बाद शेयर की है. कुछ ही घंटों में इस पर 11.19 लाख से ज्यादा फैंस के रिएक्शन आ चुके हैं. एक फैन ने लिखा, टाइगर आलवेज रेडी तो दूसरे फैन ने लिखा, आप अब भी हैंडसम लग रहे हो. बहुत सारे फैन ने उनके जल्द ठीक होने की विश की है. बहुत सारे फैन ने सलमान की पुरानी फिल्मों के वीडियो उन्हें ही रिप्लाई में शेयर करके उनका हौसला बढ़ाया है. कई फैन ने उनकी पुरानी फिल्मों के डायलॉग लिखकर उन्हें जल्द ठीक होने के लिए कहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement