Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

आप भी बना सकते हैं Salman Khan की तरह बॉडी, 'दबंग' के ट्रेनर ने दीं सीक्रेट Fitness Tips

Salman Khan के फिटनेस ट्रेनर ने उनके वर्कआउट से लेकर डायट तक की डिटेल्स साझा की है.

Latest News
आप भी बना सकते हैं Salman Khan की तरह बॉडी, 'दबंग' के ट्रेनर ने दीं सीक्रेट Fitness Tips

सलमान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान (Salman Khan) फिटनेस के मामले में फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज के लिए भी इंस्पिरेशन हैं. पर्दे पर शर्टलेस होकर सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करने का ट्रेंड सलमान ने ही शुरू किया था. इसके बाद से कई लोग सलमान जैसी बॉडी बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं. वहीं, हाल ही में सलमान खान के फिटनेस ट्रेनर (Fitness Trainer) राकेश उदियार ने उनकी फिटनेस से जुड़े कई राज (Fitness Tips) खोले हैं जिसे जानने के बाद आपके लिए भी सलमान जैसी बॉडी पाना आसान हो सकता है. सलमान, राकेश के साथ कई सालों से जुड़े हुए हैं.

जब पहली बार जुड़े थे सलमान खान

सलमान खान 56 की उम्र में भी इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में गिने जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'वीर' के बाद जब सलमान का वजन काफी बढ़ गया था तब वो 2010 में फिटनेस ट्रेनर राकेश के साथ जुड़े थे. राकेश की मदद और अपनी लगन से सलमान एक बार फिर से शेप में लौट आए थे. हाल ही में राकेश ने मिड डे से बातचीत के दौरान सलमान की फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि 'वेट ट्रेनिंग पर जाने से सलमान खान अपने दिन की शुरुआत एक घंटे के रनिंग सेशन से करते हैं. हम उनके फार्म तक लंबी दूरी तय करते हैं और इसके साथ ही सलमान 2 घंटे का हाइकिंग सेशन और कार्डियो भी करते हैं'.

ये भी पढ़ें- Gangubai Kathiawadi का पहला गाना 'ढोलीड़ा' आउट, आलिया भट्ट के इंटेंस लुक ने किया इंप्रेस 

ये भी पढ़ें- अनुज कपाड़िया के साथ अब लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगी Anupama या जल्द होगी शादी ?

एक्सरसाइज और डायट

राकेश कहते हैं कि 'हम वॉल्यूम सेट्स पर फोकस करते हैं जिसमें एक्सरसाइज की 10-12 वैरिएशन ट्राई की जाती है. हर एक्सरसाइज के 5 सेट होते हैं और सलमान 20 रैप्स परफॉर्म करते हैं'. राकेश बताते हैं कि एक वक्त पर ये सब सलमान के लिए काफी दर्दनाक होता था. डायट की बात करें तो सलमान खान एक्स्ट्रीम डाइटिंग और वर्कआउट को पसंद नहीं करते हैं. इसलिए वो उनसे सिंपल और रिजल्ट ओरिएंटेड वर्कआउट कराते हैं.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement