Advertisement

Samantha को डेट कर रहे हैं salman khan? क्या सच में है कोई कनेक्शन?

सलमान विदेशी हसीनाओं पर पहले भी महरबान हो चुके हैं. यूलिया और कटरीना दो ऐसे नाम हैं जो शुरुआत में सलमान खान की वजह से चर्चा में रहे.

Samantha को डेट कर रहे हैं salman khan? क्या सच में है कोई कनेक्शन?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Salman Khan की बर्थडे पार्टी के बाद से एक नाम लगातार खबरों में आ रहा है. यह नाम है Samantha Lockwood. कहा जा रहा है कि सलमान फिलहाल यूलिया को नहीं बल्कि सामंथा को डेट कर रहे हैं. पहले भी सलमान की बर्थडे पार्टी में उनकी विदेशी फ्रेंड्स आ चुकी हैं लेकिन इस बार सबकी नजर समांथा पर टिक गई हैं. दरअसल पहले कोई इस बात को इतनी गंभीरता से नहीं ले रहा था लेकिन जैसे ही यह पता चला कि सलमान भाई बॉलीवुड में सेटल होने में समांथा की मदद कर रहे हैं लोग दोनों को लेकर बातें करने लगे. डेटिंग की खबरों के बीच फाइनली समांथा को सामने आकर बयान देना ही पड़ा.

उन्होंने कहा,  ‘मुझे ऐसा लगता है कि लोग कुछ ज्यादा ही बात कर रहे हैं. मैं सलमान से मिली, वो बहुत अच्छे इंसान हैं. मैं उनके बारे में बस इतना ही कह सकती हूं. मुझे नहीं पता कि लोगों को यह क्यों लग रहा है कि हम डेट कर रहे हैं. मैं जैसे उनसे मिली वैसे ही ऋतिक रोशन से मिली. किसी ने भी मेरे और ऋतिक के बारे में ऐसी बात नहीं की. मुझे लगता है कि लोग एक मुलाकात को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहे हैं.’

बता दें कि सलमान विदेशी हसीनाओं पर पहले भी महरबान हो चुके हैं. यूलिया और कटरीना दो ऐसे नाम हैं जो शुरुआत में सलमान खान की वजह से चर्चा में रहे. हां अब उन्होंने अपनी एक अलग जगह बना ली है लेकिन अच्छी शुरुआत सलमान की वजह से ही मिली थी. पुराने ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए सलमान और समांथा की डेटिंग की खबरें उड़ने लगीं.

यह भी पढ़ें: Madhuri Dixit, Ajay Devgan इस साल OTT पर डेब्यू करेंगे ये बड़े स्टार्स

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement