Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

VIDEO: ये मेरे चाचू हैं... Salman Khan ने भतीजे योहान के संग जमकर की मस्ती

सलमान खान के साथ उनके भतीजे की क्यूट बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है.

VIDEO: ये मेरे चाचू हैं... Salman Khan ने भतीजे योहान के संग जमकर की मस्ती

सलमान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बच्चों के साथ बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की स्पेशल बॉन्डिंग कई मौकों पर देखने को मिली जाती है. चाहे फिल्म के चाइल्ड आर्टिस्ट हों या फिर उनके परिवार के बच्चे, सलमान खान इन बच्चों के साथ मस्ती करते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, हाल ही में भतीजे योहान (Salman Khan Nephew Yohan) के साथ सलमान का एक बेहद क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान और योहान की एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं. वीडियो में योहान किसी से सलमान खान बड़े ही क्यूट अंदाज में इंट्रोड्यूस भी कर रहे हैं.

वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान और उनके भतीजे योहान का ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें सलमान खान ब्लू शर्ट पहने हुए हैं और योहान व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने दिख रहे हैं. योहान से बात करने के लिए सलमान सीढ़ियों पर बैठै हैं. वहीं, हाथ में आइसक्रीम लिए योहान किसी से सलमान को इंट्रोड्यूस करवा रहे हैं. योहान, सलमान की ओर इशारा करते हुए कहते हैं- 'ये मेरे चाचू हैं'. ये सुनकर सलमान मस्तीभरे अंदाज में कहते हैं- 'नहीं ये मेरा चाचू है'. यहां देखें वायरल हो रहा सलमान और योहान का ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- ना सीट बेल्ट- ना मास्क? Saif-Kareena का ये Video देख भड़के लोग, करने लगे ट्रोल

चाचू-भतीजे की जोड़ी

बता दें कि योहान, सलमान खान के भाई सोहल खान और सीमा खान के बेटे हैं. सोहल-सीमा के छोटे बेटे योहान घर में सभी के लाड़ले हैं और सलमान के साथ ये वीडियो देखकर जाहिर है कि चाचू के साथ उनकी बॉन्डिंग कुछ अलग ही है. फैंस को चाचा-भतीजे की ये क्यूट जोड़ी बहुत पसंद आ रही है. हर कोई उनके वीडियो क्यूट कमेंट दिख रहा है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement