Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

VIDEO: किसी स्टार से कम नहीं हैं Salman Khan के भांजे आहिल, बर्थडे पार्टी में दिखा जलसे जैसा माहौल

Salman Khan ने अपने भतीजे आहिल की धमाकेदार बर्थडे पार्टी का वीडियो शेयर किया है.

Latest News
VIDEO: किसी स्टार से कम नहीं हैं Salman Khan के भांजे आहिल, बर्थडे पार्टी में दिखा जलसे जैसा माहौल

Salman Khan, aahil

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) के भांजे आहिल (Aahil) भी स्टारडम के मामले में किसी से कम नहीं हैं. आहिल से जुड़ी कोई भी वीडियो या फोटो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. वहीं, आज आहिल अपना 6वां जन्मदिन (Birthday) सेलीब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके को सलमान ने एक धमाकेदार पार्टी देकर और भी स्पेशल बना दिया. सलमान खान ने आहिल के बर्थडे पार्टी (Birthday Party) से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जिसमें चमक- धमक देखकर पूरा माहौल किसी जलसे जैसा मालूम हो रहा है.

सलमान ने शेयर किया वीडियो

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो आहिल के 6वें बर्थे पार्टी का है. इस वीडियो में दिख रहा है कि आहिल के मामू ने उनका बर्थडे इतने धूमधाम से मनाया है. बर्थडे के वीडियो में सलमान खान की बहन अर्पिता भी दिख रही हैं, आहिल अपने नन्हे दोस्तों संग जमकर मस्ती कर रहे हैं और पार्टी में बच्चों के लिए एंटरटेनमेंट का खास इंतजाम किया गया है. बच्चों के लिए एक खास अडवेंचर जोन भी बना है जहां पर खड़े होकर सलमान स्टंट्स देखते नजर आ रहे हैं. यहां देखें आहिल का ग्रैंड बर्थडे सेलीब्रेशन-

 

 

ये भी पढ़ें- The Kashmir Files से जुड़े सवाल पर भड़क गए जॉन अब्राहम, दे डाली चेतावनी

ये भी पढ़ें- Shehnaaz Gill ने कैसे घटाया वजन? शेयर किया अपना सीक्रेट डायट प्लान

भांजे से है बेहद प्यार

इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा- #ahilsbirthday. बता दें कि सलमान आहिल से बेहद प्यार करते हैं. इसके अलावा आहिल की छोटी बहन आयत भी सलमान के काफी क्लोज है. सलमान खान की भांजी और अर्पिता की छोटी बेटी का जन्म सलमान के बर्थडे पर हुआ था. सलमान, अर्पिता के बच्चों के साथ अक्सर क्यूट वीडियोज शेयर करते दिख जाते हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement