Advertisement

DGCA ने वीकली ऑफ का फैसला वापस लिया, वीकली ऑफ की जगह लीव नहीं लगा सकते | इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी | भारत-रूस शिखर वार्ताः दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने दस्तावेज साझा किए, स्वास्थ्य, शिक्षा, सेफ्टी, शिपिंग, ट्रांसपोर्ट, लेबर एक्टिविटी, खाद्य सुरक्षा, फर्टिलाइजर और कस्टम के क्षेत्र में समझौते

Saira Banu ने इस ग्लैमरस Photoshoot से मचाई थी हलचल, क्रिटिक्स को दिया था शानदार जवाब

अभिनेत्री सायरा बानो एक वक्त पर इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस तो थी हीं इसके साथ ही वो बोल्डनेस और ग्लैमर के मामले में भी काफी बेबाक थीं.

Saira Banu ने इस ग्लैमरस Photoshoot से मचाई थी हलचल, क्रिटिक्स को दिया था शानदार जवाब

सायरा बानो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो (Saira Banu) एक वक्त पर इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस तो थी हीं इसके साथ ही वो बोल्डनेस और ग्लैमर के मामले में भी काफी बेबाक थीं. 1970s के दौर में सायरा ने अपने बोल्ड फोटोशूट के जरिए जमकर सुर्खियां बटोरी थीं. उस दौर में एक्ट्रेसेस को बोल्डनेस की वजह से क्रिटिक्स की आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था. हालांकि, सायरा को जब ग्लैमरस फोटोशूट के लिए क्रिटिसाइज किया गया तो उन्होंने बेहद शानदार अंदाज में जवाब देकर पूरा मामला संभाल लिया था.

1970 और 1976 की तस्वीरें

दरअसल, हाल ही में सायरा बानो की कुछ पुरानी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें वो ग्लैमरस अंदाज में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. सायरा के एक फैन क्लब ने भी उनकी दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें से एक 1970 की है और दूसरी 1976 में ली गई है. इनमें से एक में सायरा व्हाइट रंग की ड्रेस और दूसरे में वो ब्लैक रंग के ग्लिटरी आउटफिट में नजर आ रही हैं. दोनों में ही उनकी बेबाकी और कॉन्फिडेंस सबसे ज्यादा हाईलाइट हो रहा है. यहां देखें वायरल हो रही सायरा की ये तस्वीरें-

ये भी पढ़ें- सेलेब्रिटीज क्यों पीते हैं 'काला पानी', 4000 रुपए की बोतल में क्या है खास ?

 

 

सायरा ने दिया था क्रिटिक्स को जवाब

ग्लैमरस फोटोशूट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं तो एक बार फिल्मी मैगजीन स्टारडस्ट ने सायरा से सवाल पूछ डाला कि वो उन क्रिटिक्स को क्या कहना चाहती हैं जो उनके टैलेंट के बजाए ग्लैमर पर ज्यादा फोकस रखते हैं. इस पर सायरा ने कहा था- 'हो सकता है कि वो सही हों लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है. मैं हूं,चाहे वो पसंद करें या ना करें. ऐसा ही महान कलाकार मधुबाला के लिए भी कहा गया था कि वो मर्लिन मुनरो को कॉपी करती हैं'.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement