एंटरटेनमेंट
फिल्म Vikram Vedha से अभिनेता Saif Ali Khan का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के बीच हाल ही में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा ऐलान हुआ है. ये ऐलान एक एक्टर की एंट्री को लेकर है. 'विक्रम वेधा' में ऋतिक के अलावा अब अभिनेता सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनकी एंट्री के साथ ही फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है जिसमें सैफ काफी कूल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट पर भी खुलासा हो गया है.
सैफ का फर्स्ट लुक
ऋतिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म 'विक्रम वेधा' से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक शेयर किया है जिसमें सैफ अली खान आंखों पर चश्मा चढ़ाए, पोलो टीशर्ट और डेनिम जींस में पहने धमाकेदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. इस लुक से ही जाहिर है कि फिल्म में उनका रोल भी काफी कूल होने वाला है. सैफ के लुक को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ गई है. ऋतिक ने सैफ के फर्स्ट लुक के साथ उनके किरदार को लेकर थोड़ी हिंट भी दे दी है. यहां देखें 'विक्रम वेधा' का फर्स्ट लुक-
ये भी पढ़ें- Rubina Dilaik की फिल्म 'अर्ध' का पहला लुक, ट्रांसजेंडर के रोल में दिखे राजपाल यादव
ये भी पढ़ें- रिलीज से 1 दिन पहले बदलेगा आलिया भट्ट की Gangubai Kathiawadi का नाम !
फिल्म से जुड़ी डिटेल
ऋतिक रोशन ने लेटेस्ट पोस्ट को शेयर करते हुए 'विक्रम वेधा' की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है. उन्होंने लिखा- 'विक्रम, एक बेहतरीन अभिनेता और एक सहकर्मी के साथ काम करना, जिसकी मैंने वर्षों से प्रशंसा की है, एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा. इंतजार नहीं हो रहा है'. बता दें कि ये फिल्म सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है. ये फिल्म साउथ की सुपरहिट मूवी 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक है.