Advertisement

ना सीट बेल्ट- ना मास्क? Saif-Kareena का यह Video देख भड़के लोग, करने लगे ट्रोल

सैफ अली खान और करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर कई लोग नाराज हो रहे हैं.

ना सीट बेल्ट- ना मास्क? Saif-Kareena का यह Video देख भड़के लोग, करने लगे ट्रोल

करीना कपूर, सैफ अली खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. वहीं, हाल ही में जिस वजह से ये दोनों सुर्खियों में आ गए हैं उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. सैफ और करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग उन पर बुरी तरह नाराज होते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में सड़क और कोरोना सेफ्टी नियम ना फॉलो करने की वजह सैफ-करीना ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं.

सैफ-करीना का वीडियो वायरल

दरअसल, हाल ही में विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर सैफ अली खान और करीना कपूर का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें सैफ ड्राइविंग सीट पर नजर आ रहे हैं और उनके बगल में करीना कपूर बैठी हैं. सैफ सामने देख रहे हैं तो वहीं करीना फोन पर किसी से बात कर रही हैं. वीडियो में सैफ ग्रे रंग की हाफ टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं और करीना ने स्काईब्लू रंग का टॉप पहन रखा है. यहां देखें वायरल हो रहा सैफ-करीना का ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15 Finale से पहले होगी एक जबरदस्त एंट्री, 5 हफ्ते आगे बढ़ा शो? 

क्यों नाराज हुए लोग?

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग बुरी तरह नाराज हो रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि सैफ-करीना ने सड़क नियम और कोरोना सेफ्टी प्रोटोकॉल दोनों का ही उल्लंघन किया है. वीडियो में सैफ ने ड्राइविंग सीट पर होते हुए भी सीट बेल्ट नहीं पहनी है और ना ही फ्रंट सीट पर बैठी करीना सीट बेल्ट पहने दिख रही हैं. इसके अलावा दोनों ने ही बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बावजूद मास्क नहीं लगा रखा है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement