Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

'19 साल में सब तय था पर..' सैफ अली खान की छोटी बहन सबा पटौदी ने क्यों नहीं की शादी? खोला सालों पुराना राज

सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने 50 की उम्र में भी शादी नहीं की है? जानिए 19 साल की उम्र से जुड़े उस किस्से और अपने पिता मंसूर अली खान पटौदी से जुड़ी खास बातों का पूरा सच.

Latest News
 '19 साल में सब तय था पर..' सैफ अली खान की छोटी बहन सबा पटौदी ने क्यों नहीं की शादी? खोला सालों पुराना राज

Image Credit: Social Media

Add DNA as a Preferred Source

पटौदी खानदान हमेशा से ही अपनी शाही जीवनशैली, नवाबों के इतिहास और फिल्मी दुनिया से जुड़े होने के कारण सुर्खियों में रहता है. करीना कपूर के पति अभिनेता सैफ अली खान और उनकी एक बहन सोहा अली खान के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन एक्टर की छोटी बहन सबा पटौदी का नाम बहुत कम ही लोग जानते हैं, क्योंकि ये लाइमलाइट से थोड़ी दूर रहती हैं. हाल ही में सबा ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा राज खोला है, जिसके बारे में जानकर आपको भी काफी हैरानी होगी. 50 साल की उम्र पार कर चुकीं सबा पटौदी ने नेहा धूपिया के शो में आखिरकार यह खुलकर बता ही दिया कि उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की है. चलिए आगा जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा?

सबा पटौदी ने क्यों नहीं की शादी?

सबा पटौदी अपनी छोटी बहन सोहा अली खान के साथ अभिनेत्री नेहा धूपिया के मशहूर टॉक शो ‘डबल डेट’ में गई थीं. इसी शो के दौरान सबा से उनकी पर्सनल लाइफ और शादी न करने के फैसले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़े बेबाक अंदाज में कई दिलचस्प खुलासे किए. सैफ की छोटी बहन सबा ने बताया कि ग्लैमर की दुनिया से दूर रहने के बावजूद लोग कैसे उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सवाल पूछते रहते हैं.

Saba Pataudi Personal Life

19 साल की उम्र में लगभग तय हो गई थी शादी..

सबा ने शो में बातचीत करते हुए बताया कि उनका कभी कोई पहला बॉयफ्रेंड नहीं रहा है.18 या 19 साल की उम्र से ही उनके लिए शादी के रिश्ते आने शुरू हो गए थे. इसक लिए परिवार की तरफ से कई लोगों से उनकी मुलाकातें भी कराई गई थी. इस सिलसिले में एक चौंकाने वाला वाकया साझा करते हुए सबा ने कहा कि जब वह 19 साल की थीं, तब कोलकाता में एक व्यक्ति से उनकी मी़टिंग हुई थी और बात लगभग शादी तक पहुंच भी गई थी. पर अंत में वह रिश्ता टूट गया, क्योंकि उस उम्र में वह शादी के बंधन में बंधने के लिए मानसिक रूप से बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं.

अपने पिता मंसूर अली खान पटौदी के जैसा चाहती थी पार्टनर

अपने जीवनसाथी को लेकर सबा ने कहा कि उन्हें कभी ऐसा इंसान मिला ही नहीं जो उनकी सोच और उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतर सके. जानकारी के लिए बता दें कि सबा पटौदी के पिता मंसूर अली खान पटौदी भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेट कप्तान थे, जो एक बेहद करिश्माई, विनम्र और जिम्मेदार शख्सियत थे. सबा का यह भी कहना था कि वह अपने पिता की तरह ही किसी इंसान की तलाश नहीं कर रही थीं, लेकिन उनके व्यक्तित्व के गुण उनके दिल में बसे हुए थे. जीवन में एक समझदार और मजबूत शख्स की जरूरत होती है, और उन्हें उस तरह का सही साथी कबी नहीं मिला है.

फिल्मों से दूर क्या करती हैं सबा पटौदी?

जहां उनका परिवार शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान और सोहा अली खान ने फिल्मी दुनिया में नाम कमाया, पर सबा ने ग्लैमर की चकाचौंध से अलग रहने का रास्ता चुना. जानकारी के लिए बता दें कि सबा पेशे से एक सफल ज्वेलरी डिजाइनर हैं. डिजाइनिंग के अलावा वह एक टैरो रीडर और स्पिरिचुअल हीलर के रूप में भी जानी जाती हैं. यही नहीं, वह भोपाल के शाही ‘रॉयल एंडोमेंट ट्रस्ट’ की मुख्य संरक्षक के रूप में परिवार की संपत्तियों और विरासत की देखभाल की भी बड़ी जिम्मेदारी संभालती हैं.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement