Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

'मोदी जी चाहें तो 2 दिन को लिए रुकवा दें Russian-Ukrainian War'- बॉलीवुड एक्टर के बयान पर मचा बवाल

KRK ने Russia Ukraine War के दौरान फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है.

Latest News
'मोदी जी चाहें तो 2 दिन को लिए रुकवा दें Russian-Ukrainian War'- बॉलीवुड एक्टर के बयान पर मचा बवाल

KRK

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों दुनिया भर में रूस और यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. यूक्रेन पर रूसी हमले का आज 12वां दिन है. इस बीच जहां एक तरफ यूक्रेन से कई भारतीय छात्रों को सकुशल देश ले आया जा चुका है वहीं, दूसरी तरफ कई छात्र अभी भी फंसे हुए हैं. इस मामले को लेकर हाल ही में बॉलीवुड एक्टर से फिल्म क्रिटिक बन चुके कमाल राशिद खान (KRK) ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल मच गया है. KRK का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दो दिनों के लिए रूस के राष्ट्रपति ब्लामिदीर पुतिन (Vladimir Putin) को रोक सकते हैं.

वायरल हुआ पोस्ट

दरअसल, केआरके सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपने अकाउंट पर आए दिन देश और इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- 'मोदी जी चाहे तो #RussianUkrainianWar को 2 दिन के लिए रोक कर भारतीय छात्रों तो निकाल सकते हैं. पुतिन की औकात नहीं है मोदी को मना करने की. वो तो बस मोदी जी ऐसा करना नहीं चाहते'. यहां देखें वायरल हो रहा केआरके का ये पोस्ट-

 

 

ये भी पढ़ें- ट्विटर पर लोगों को 5 हजार रुपए बांट रहे KRK, जानें- क्या होगी शर्त?

ये भी पढ़ें- KRK ने Shahrukh Khan की 'पठान' पर साधा निशाना, बोले- अक्षय कुमार की देशभक्ति का भूत है

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

केआरके का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में आ गया है. कई लोग केआरके को इस पोस्ट के लिए ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्ट पर मिल रहे कमेंट को देखें तो एक यूजर ने लिखा- 'मोदी जी तो भारतीय छात्रों को वापस ला रहे हैं लेकिन आपका इसमें क्या योगदान है'. एक यूजर ने तो केआरके को यूक्रेन जाने की सलाह दे डाली.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement