Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Rubina Dilaik की फिल्म 'अर्ध' का पहला लुक, ट्रांसजेंडर के रोल में दिखे राजपाल यादव

Rubina Dilaik और Rajpal Yadav की फिल्म Ardh के पहले पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है.

Latest News
Rubina Dilaik की फिल्म 'अर्ध' का पहला लुक, ट्रांसजेंडर के रोल में दिखे राजपाल यादव

Rajpal Yadav

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कई रिलीज के लिए तैयार हैं तो कईयों की शूटिंग अभी चल रही है. वहीं, इन सबके बीच टीवी पर पहचान बनाने, बिग बॉस जीतने और फिर कई म्यूजिक हिट वीडियोज के बाद अब रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) फिल्मों में भी कदम रख रही हैं.  हाल ही में रुबीना दिलैक की अपकमिंग फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. इस फिल्म का टाइटल है 'अर्ध' (Ardh) जिसमें मशहूर अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म से राजपाल का पहला लुक भी रिलीज हो चुका है जिसे देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

राजपाल यादव का अलग लुक

राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रुबीना दिलैक से साथ आने वाली फिल्म 'अर्ध' को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है. इस लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक रिवील किया है. इस लुक में राजपाल यादव ट्रांसजेंडर के रोल में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है, हाथों में चूड़ियां और बालों में गजरा लगाए दिए रहे हैं. इस पोस्टर में वो ट्रेन के दरवाजे पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज से जुड़ी जानकारी भी साधा की है. यहां देखें 'अर्ध' में राजपाल यादव का लुक-

 

 

ये भी पढ़ें- सारा अली खान संग चैट करता था Sukesh Chandrashekhar, जाह्नवी कपूर को दिया महंगा तोहफा?

ये भी पढ़ें- Pratik Sehajpal को पपराजी ने बताया 'दूसरा सिद्धार्थ शुक्ला', देखें- क्या मिला रिएक्शन

फिल्म से जुड़ी डिटेल्स

ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज की जाएगी और इसकी रिलीज डेट इसी साल रखी गई है. हालांकि, ये 2022 की किस तारीख को रिलीज होगी इसे लेकर अभी एनाउंसमेंट नहीं हुआ है. इस फिल्म का पलाश मुच्छल ने लिखा है और वो ही इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं. फिल्म में रुबीना दिलैक, कुलभूषण खरबंदा और हितेन तेजवानी भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement