एंटरटेनमेंट
RRR में पहले आलिया भट्ट की जगह कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ नजर आने वाली थीं.
डीएनए हिंदी: साउथ की धमाकेदार फिल्म RRR रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने पूरे देश में 257 करोड़ रुपए की कमाई की है और 3 दिनों में RRR ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें साउथ मेगा स्टार राम चरण और जूनिया एनटीआर के साथ बॉलीवुड के दो दिग्गज एक्टर्स अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आए. इस बीच हाल ही में सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो RRR आलिया के अलावा कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ को ऑफर की गई थी.
क्यों रिजेक्ट की फिल्म
इसाबेल अभी तक बॉलीवुड में कोई धमाल नहीं कर सकी हैं लेकिन फिर भी उन्होंने राजामौली की इस बड़ी फिल्म का ऑफर मिला था. हालांकि, इसाबेल ने ये फिल्म ठुकरा दी थी. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसाबेल को एक फॉरेनर का किरदार ऑफर किया गया था जो जूनियर एनटीआर की लव इंट्रेस्ट के रोल में नजर आने वाली थी. इजाबेल ने इस फिल्म को इसलिए रिजेक्ट कर दिया क्योंकि उन्हें एक फिल्म में डीटेल्स रोल चाहिए था.
ये भी पढ़ें- RRR में हीरो बनकर उभरा 'अजय देवगन का बेटा', अंग्रेजों पर दागी दनादन बंदूक
ये भी पढ़ें- RRR: क्यों राजामौली से नाराज हुईं Alia Bhatt? सोशल मीडिया पर मिला सबूत
इसाबेल की जगह दिखीं ये एक्ट्रेस
बता दें कि इसाबेल की जगह ये रोल एक्ट्रेस ओलिविया मोरिस को मिल गया. इसाबेल ने अपने एक्टिंग करियर का डेब्यू बॉलीवुड फिल्म 'टाइम टू डांस' से किया था लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काम नहीं कर सकी. अब इसाबेल को अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट का इंतजार है.