Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

RRR Trailer Audience Review: एक सीन पर भड़के आलिया भट्ट के फैंस, बोले- हम बदला लेंगे

इन दिनों कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं.

RRR Trailer Audience Review: एक सीन पर भड़के आलिया भट्ट के फैंस, बोले- हम बदला लेंगे

RRR के एक सीन में आलिया भट्ट

Add DNA as a Preferred Source

इन दिनों कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कुछ की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. इन सबके बीच हाल ही में Film RRR का trailer लॉन्च हो चुका है. फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर के साथ-साथ बॉलीवुड सुपरस्टार्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt ) और अजय देवगन भी अहम रोल में हैं. एक्शन सीन्स, डायलॉगबाजी के साथ-साथ फिल्म में दोस्ती-दुश्मनी और देश भक्ति का तड़का भी लगाया गया है. RRR के इस ट्रेलर को लेकर ट्विटर पर जमकर चर्चाएं हो रही हैं. पोस्ट के जरिए फैंस इस ट्रेलर पर अपना रिव्यू देते दिखाई दे रहे हैं.

हम बदला लेंगे

RRR के ट्रेलर में ज्यादातर सीन्स तो राम चरण और जूनियर एनटीआर के नजर आ रहे हैं लेकिन आलिया भट्ट और अजय देवगन भी अहम रोल में दिख रहे हैं. आलिया भट्ट को एक सीन में ब्रिटिश अफसर पेट पर घूंसा मारता है और एक्ट्रेस दर्द से करहाती हुई जमीन पर गिर पड़ती हैं. ये सीन आलिया के फैंस को पसंद नहीं आया है. एक फैन ने ट्रेलर से आलिया का स्क्रीनशॉट निकालते हुए लिखा- 'तुमने उसके साथ ये किया? हम गंगूबाई में बदला लेंगे'। हालांकि, कई फैंस ने इस सीन में आलिया के अभिनय की तारीफें भी की हैं.

 

 

 

 

RRR की कहानी

बता दें कि S. S. Rajamouli की ये फिल्म 7 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है. 'राइज, रोर, रिवेंज' दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम और कोमाराम भीम की कहानी पर बनी है. ये एक फिक्शन स्टोरी है. फिल्म में ये दोनों हीरो ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे. स्वतंत्रता मिलने के पहले वाले भारत पर आधारित, ये फिल्म प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों, कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू को लेकर बनाई गई एक काल्पनिक कहानी है.

Advertisement
Advertisement

Advertisement