Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

RRR की रिलीज डेट आगे बढ़ाने से हुआ 18 करोड़ रुपये का नुकसान

फिल्म के प्रोड्यूसर, एक्टर और सभी लोग इस इंतजार में थे कि फिल्म जल्द से जल्द रिलीज हो लेकिन हालात को देखते हुए रिलीज टाल दी गई.

RRR की रिलीज डेट आगे बढ़ाने से हुआ 18 करोड़ रुपये का नुकसान

RRR की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: RRR की रिलीज टलने की वजह से करीब 18 से 20 करोड़ रुपए पानी में जाने वाले हैं. ये बड़ी रकम फिल्म के प्रमोशन में लगाई गई थी. पहले ये फिल्म 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी और इसका प्रमोशन ज़ोर-शोर से चल रहा था लेकिन कोविड के बढ़ते मामलों के चलते फिल्म को टाल दिया गया है. फिलहाल इसकी रिलीज को लेकर कोई तारीख नहीं दी गई है. 

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि राजमौली फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड थे. फिल्म के प्रोड्यूसर, एक्टर और सभी लोग इस इंतजार में थे कि फिल्म जल्द से जल्द रिलीज हो लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए फैसला बदला गया और रिलीज डेट टाल दी गई. शायद फिल्म मेकर्स चाहते हैं कि RRR बड़े पर्दे पर रिलीज हो इसलिए इसे फिलहाल के लिए टाल दिया गया है.

प्रमोशन के लिए खर्च हो गए थे करोड़ों

7 जनवरी को फिल्म की रिलीज के लिए करीब 18 से 20 करोड़ रुपए का मार्केटिंग प्लान बनाया था. इसमें से 2-3 करोड़ रुपए तो फिल्म स्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर के फैन्स के ट्रांसपोर्टेशन में ही लग गए. ये वो फैन्स थे जो आंध्रप्रदेश से बाहर हो रहे प्रमोशनल इवेंट्स का हिस्सा बनना चाहते थे.

The Kapil Sharma Show पर भी हो चुका है प्रमोशन

हाल ही में RRR की पूरी टीम कपिल शर्मा शो पर प्रमोशन के लिए पहुंची थीं. जूनियर NTR पहली बार कपिल के मेहमान बनकर पहुंचे थे लेकिन उन्होंने खूब इंजॉय किया. करीब डेढ़ घंटे का ये एपिसोड काफी मजेदार था.

ये भी पढ़ें: Dharmendra को बीड़ी विज्ञापन पर किया ट्रोल, हीमैन ने दिया ऐसा जवाब कि आप भी हो जाएं फैन

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement