Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

RRR Box Office Collection: 3 दिन में 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी यह फिल्म !

RRR देखकर थिएटर से बाहर निकल रहे लोग तारीफें करते नहीं थक रहे. फिल्म को क्रिटिक्स से भी तारीफ मिल रही है.

RRR Box Office Collection: 3 दिन में 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी यह फिल्म !

RRR box office collection

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्म मेकर SS Rajamouli की मेगाबजट फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. दर्शकों को लंबे वक्त से फिल्म का इंतजार था और अब फाइनली फिल्म पर्दे पर आई है तो काफी अच्छी कमाई कर रही है. RRR ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिर पर तहलका मचा दिया है. फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है और इसे देखकर लग रहा है कि फिल्म कमाई के शानदार रिकॉर्ड बना सकती है. पहले दिन RRR ने दुनियाभर में 240 करोड़ रुपए की कमाई थी और दूसरे दिन कमाई का आंकड़ा 340 से 350 करोड़ के बीच है. अगर यह फिल्म इसी रफ्तार से चली तो तीन में 500 करोड़ रुपए कमा लेगी. 'बाहुबली' के बाद 'आरआरआर' के साथ राजामौली ने फिर धमाल मचा दिया है. 

फिल्म देखकर थिएटर से बाहर निकल रहे लोग इसकी तारीफें करते नहीं थक रहे. फिल्म को क्रिटिक्स से भी तारीफ मिल रही है. लोगों को फिल्म की लार्जर देन लाइफ इमेज काफी पसंद आ रही है. सभी इसे थिएटर में देखने की सलाह दे रहे हैं. तभी दर्शकों का थिएटर पहुंचने का सिलसिला निरंतर चल रहा है. फिल्म केवल भारत में ही नहीं दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. राजामौली की फिल्म को लेकर दर्शकों में लंबे वक्त से काफी एक्साइटमेंट थी. पहले यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोविड प्रोटोकॉल्स के चलते उस वक्त थिएटर बंद थे इसलिए राजामौली ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई थी. उनका कहना था कि फिल्म थिएटर के लायक है इसलिए इसकी रिलीज के लिए इंतजार करना ही ठीक होगा.


 

फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं और उनके साथ आलिया भट्ट ने अहम किरदार निभाया है. यह पहला मौका है जब जूनियर एनटीआर और राम चरण किसी फिल्म में साथ नजर आए हैं. इस लिहाज से भी यह फिल्म कई दर्शकों खासतौर पर साउथ फिल्म लवर्स के लिए खास है.

ये भी पढ़ें:

1- Honey Singh ने घटाया इतना वजन, याद आ गया 11 साल पहले वाला लुक

2- HBD Ram Charan: जब इनके घर आते हैं प्रोड्यूसर तो पूरे परिवार में मच जाती है खलबली, यह है वजह

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement