Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Rohit Shetty-Ranveer Singh की जोड़ी फिर करेगी गोलमाल, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सर्कस' का पोस्ट रिलीज हो गया है. फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है.

Rohit Shetty-Ranveer Singh की जोड़ी फिर करेगी गोलमाल, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

क्रिसमस पर रिलीज होगी 'सर्कस'

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है. इस मल्टीस्टारर फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में है. रोहित के साथ रणबीर की ये तीसरी फिल्म है जो इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी. पोस्टर देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं.

रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिय पर  फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया. उन्होंने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में लिखा-'अपनी ऑडियंस को एक बार फिर सिनेमा हॉल में लाने का समय आ गया है. 16 साल पहले गोलमाल रिलीज हुई थी, आज आपने जो मुझे प्यार दिया मुझे बनाया. आप सभी ने मुझे जो प्यार दिया, उसने मुझे वो बना दिया जो मैं आज हूं. 'सर्कस' आपके और आपके परिवार के लिए क्रिसमस का तोहफा है!
क्योंकि इस 'सर्कस' में बहुत सारा गोलमाल है!!!'

गोलमाल सीरीज, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम, सूर्यवंशी और सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. इस फिल्म के पोस्टर में भी लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट देखने को मिल रही है. फिल्म में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े के अलावा वरुण शर्मा, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा समेत कई और सितारे नजर आएंगे.

पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों के रिएक्शन आने लग गए हैं. लोगों को फिल्म से काफी उम्मीदें. खैर ये को वक्त बताएगा कि फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाती है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2022: नितीश राणा से आंद्रे रसेल तक, मिलिए KKR खिलाड़ियों की खूबसूरत पत्नियों से

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement