Advertisement

Alia- Ranbir से पहले देखें ऋषि कपूर- नीतू कपूर की ग्रैंड वेडिंग की तस्वीर, क्या पापा जैसा होगा रणबीर का लुक?

Rishi Kapoor और Neetu Kapoor की शादी की इस तस्वीर से आपको रणबीर कपूर के दूल्हे वाले लुक का अंदाजा मिल जाएगा.

Latest News
Alia- Ranbir से पहले देखें ऋषि कपूर- नीतू कपूर की ग्रैंड वेडिंग की तस्वीर, क्या पापा जैसा होगा रणबीर का लुक?

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Rishi Kapoor, Neetu Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी का इंतजार तो सभी को है. फैंस जानने के लिए बेकरार हैं कि इस ग्रैंड शादी में दूल्हा- दुल्हन वाला लुक कैसा रहेगा. आलिया के वेडिंग लुक के बारे में तो हम पहले ही बात कर चुके हैं लेकिन अब आपको रणबीर के वेडिंग लुक की एक हिंट ऋषि कपूर की तस्वीर से मिल सकती है. ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की शादी की फोटो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रणबीर अपनी शादी में कैसे नजर आएंगे?

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की फोटो

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की ग्रैंड वेडिंग से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें ऋषि कपूर सिर पर भारी सेहरा सहरा सजाए दूल्हा बने दिखाए दे रहे हैं और उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग का आउटफिट पहन रखा है. वहीं, नीतू कपूर लाल जोडे में सजी दिखाई दे रही हैं. उनका लहंगा चमकीली चीजों से सजा हुआ है. इस फोटो में नीतू सिर झुकाए कोल्ड ड्रिंक पीती दिखाई दे रही हैं और ऋषि कपूर मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. यहां देखें ऋषि और नीतू की शादी की फोटो-

 

 

ये भी पढ़ें- बेहद खास होगा Alia bhatt की शादी का जोड़ा, ये दो डिजाइनर मिलकर लगा रहे हैं दिमाग

ये भी पढ़ें- Ranbir Alia Wedding से वायरल हुआ बर्तन वाला वीडियो, लोग बोले- ये तो पड़ोसी की शादी है!

खास होगा आलिया का लहंगा

ऋषि कपूर का लुक देखकर आपको रणबीर के 'दूल्हा लुक' की हिंट तो मिल गई होगी लेकिन आलिया के आउटफिट के बारे में बात करें तो वो मेन इवेंट यानी कि शादी के दिन सब्यासाची का लहंगा पहनेंगी और बाकी के इवेंट्स में मनीष मल्होत्रा के डिजाइन की गई ड्रेसेज पहनेंगी. HT की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ पिंक लहंगा पहनकर रणबीर कपूर के साथ सात फेरे लेंगी. खास बात यह है कि इस लहंगे के साथ आलिया, मनीषा मल्होत्रा का डिजाइन किया दुपट्टा लेंगी. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि आलिया और रणबीर की शादी पेस्टल थीम पर होगी. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement