Advertisement

30 मार्च को रिलीज होगी Rishi Kapoor की आखिरी फिल्म, इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे आप

फिल्म की कहानी एक रिटायर हो चुके शख्स पर है जिसे अहसास होता है कि उसकी असल दिलचस्पी खाना बनाने में है.

30 मार्च को रिलीज होगी Rishi Kapoor की आखिरी फिल्म, इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे आप

Rishi Kapoor last movie sharma ji namkeen

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लीजेंड्री एक्टर Rishi Kapoor की आखिरी फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. प्राइम वीडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 9 मार्च को अनाउंसमेंट की जल्द ही ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का प्रीमियर होने वाला है. हितेश भाटिया के डायरेक्शन में बनी और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले आ रही शर्माजी नमकीन में ऋषि कपूर और परेश रावल लीड रोल में हैं. फिल्म में दोनों का नाम शर्माजी है. इनके अलावा फिल्म में जूही चावला, सुहैल नायर, तारुक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार भी नजर आएंगे.

फिल्म की कहानी एक रिटायर हो चुके शख्स पर है जिसे अहसास होता है कि उसकी असल दिलचस्पी खाना बनाने में है. देखना दिलचस्प होगा कि कहानी कैसे आगे बढ़ती है और कौन-कौन क्या रोल अदा करता है.

फिल्म के रिलीज होने की जानकारी फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी. पोस्टर शेयर करते हुए फरहान ने लिखा, आ रहे हैं शर्मा जी, हमारी लाइफ में लगाने तड़का. इसके साथ ही फरहान ने बताया कि यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी.

एक्सेल के को-फाउंडर रितेश सिधवानी ने कहा, शर्मा जी नमकीन एक आम आदमी की खास कहानी है. हम अपने आप को खुश किस्मत मानते हैं कि हमें ऋषि कपूर के साथ काम करने का मौका मिला. यह फिल्म उनके लिए हमारी एक श्रद्धांजलि है.

ये भी पढ़ें:

1- Lara Dutta ने बताया क्यों मां की वजह से 21 साल पहले ठुकरा दिया था हॉलीवुड का ऑफर

2- Rekha की तरह ही सक्सेसफुल हैं उनकी 6 बहनें, जानें- करती हैं क्या काम?
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement