Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

अपनी शादी में घोड़ी चढ़ने से पहले बेहोश हो गए थे Rishi Kapoor!

साल 2013 में नीतू कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में शादी से जुड़ा ये मज़ेदार किस्सा शेयर किया था.

अपनी शादी में घोड़ी चढ़ने से पहले बेहोश हो गए थे Rishi Kapoor!

Rishi Kapoor Neetu Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज लोग शादी के नाम पर तरह-तरह के कपड़े डिज़ाइन कराते हैं. ये ट्रेंड केवल बॉलीवुड में ही नहीं बाहर भी चलन में है. लोग पैसा पानी की तरह बहाते हैं. हर कोई ऐसा दिखना चाहता है कि देखने वाला बेहोश ही हो जाए. लेकिन एक मामला है जहां दुल्हन अपने कपड़ों की वजह से खुद ही बेहोश हो गई थी. ये दुल्हन कोई और नहीं कपूर खानदान की टैलेंटेड बहू और Rishi Kapoor की पत्नी Neetu Kapoor थीं.

साल 2013 में नीतू कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में शादी से जुड़ा ये मज़ेदार किस्सा शेयर किया था. नीतू कपूर ने बताया कि उनका लहंगा बेहद भारी था, वहीं शादी में इतनी भीड़ थी कि उनके लिए संभालना मुश्किल होता जा रहा था. इन हालात में वो बेहोश हो गईं और ये एक किस्सा ही बन गया. बता दें कि शादी में बेहोश केवल नीतू ही नहीं दूल्हे साहब ऋषि कपूर भी हो गए थे. ये राज़ भी नीतू ने ही खोला था. नीतू ने बताया कि ऋषि कपूर अपनी शादी में जुटी भीड़ देखकर इतने घबरा गए थे कि घोड़ी चढ़ने से पहले ही बेहोश गए.

बॉलीवुड के दो मशहूर सितारों की शादी में एक और मज़ेदार किस्सा हुआ था. ऐसा आमतौर पर आपने फिल्मों में ही देखा होगा. लेकिन इनके साथ ये असल की घटना थी. नीतू और ऋषि कपूर को शादी में पत्थरों से भरा एक गिफ्ट बॉक्स मिला था. नीतू ने बताया कि कुछ लोग सूट-बूट पहनकर रिसेप्शन में आ गए. सिक्योरिटी गार्ड को लगा कि वे मेहमान हैं. अब उनके लुक को देखकर कोई कैसे ही कह सकता था कि इनके आने का मकसद केवल मज़ेदार खाना है. फिर क्या था वे आराम से आए गिफ्ट दिया और चलते बने. बाद में जब गिफ्ट की जांच हुई तो पता चला कि उसमें पत्थर भरे हुए थे.

बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने 22 जनवरी साल 1980 में शादी की थी. इनके दो बच्चे हैं रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर. साल 2018 में ऋषि कपूर के कैंसर की खबर आई. इसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए. एक साल तक उनका इलाज चला, लंबे समय बाद वो घर लौटे, लेकिन बाहर कम ही दिखते थे. यहां भी उनका ट्रीटमेंट जारी रहा, लेकिन 2020 में ऋषि कपूर ये जंग हार गए और इस दुनिया से चले गए. 

ये भी पढ़ें:

1- Shahrukh Khan के फैन्स का दिल तोड़ सकता है यह वीडियो

2- अतरंगी आउटफिट की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आईं ये 5 एक्ट्रेसेज

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement