Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Remo D'Souza के साले Jason ने की आत्महत्या, बहन बोलीं- कभी माफ नहीं करूंगी!

कोरियग्राफर Remo D'Souza के Brother In Law Jason ने आत्महत्या कर ली है. इन रिपोर्ट्स की पुष्टि रेमो की पत्नी Lizelle ने सोशल मीडिया के जरिए की है.

Latest News
Remo D'Souza के साले Jason ने की आत्महत्या, बहन बोलीं- कभी माफ नहीं करूंगी!

रेमो डिसूजा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) के साले (Brother In Law) जेसन वॉटकिन्स (Jason) के आत्महत्या की चौंकाने वाली रिपोर्ट्स आ रही हैं. रेमो की पत्नी लिजेल (Lizelle) ने इन रिपोर्ट्स की पुष्टि की है. जेसन का शव आज मुंबई स्थित उनके मिल्लत नगर के घर में पाया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार जेसन का शव उनके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला जिसके बाद ओशिवरा पुलिस ने उनके शव को विले पार्ले स्थित कूपर अस्पताल भेजा अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

'माफ नहीं करूंगी'

बताया जा रहा है जेसन कुछ वक्त से बीमार थे जिसे लेकर वो डिप्रेसन में भी थे. डिप्रेशन को आत्महत्या के पीछे का बड़ा कारण माना जा रहा है. जेसन की बहन लिजेल डिसूजा ने अपने  सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस दुखद खबर को साझा किया. उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि उनके भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे. अपने भाई जेसन की तस्वीरों को साझा करते हुए लिजेल ने लिखा - 'क्यों? आखिर तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया? मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी'.

 

Jason

 

शेयर की कई तस्वीरें

लिजेल के पोस्ट में एक तस्वीर भाई जेसन और उनकी मां की भी है जिसमें उन्होंने लिखा-'सॉरी मां, मैं तुम्हारी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई'. बता दें कि जेसन और रेमो काफी करीब रहे हैं जेसन ने फिल्मों के दौरान रेमो को असिस्ट भी किया था. जिस वक्त जेसन के निधन की खबर आई उस वक्त रेमो और उनकी पत्नी लिजेल गोवा में थे जहां दोनों किसी की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. वहीं, जेसन से जुड़ी इस दुखद खबर के मिलते ही लिजेल और रेमो वापस लौट रहे हैं.

पिता ने खोला दरवाजा

लिजेल ने इस बारे में ईटाइम्स को बताया कि 'डैडी ने किसी तरह दरवाजा खोला और पाया कि जेसन ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली है. कुछ समय से डैडी डायलसिस पर हैं. मुझे नहीं पता उसने अपने साथ क्या किया क्योंकि मैं अभी पापा के घर ही जा रही हूं. जेसन और मेरे पिता साथ रहते थे'.

इनपुट: नीलेश शुक्ला 
 

    Advertisement
    Advertisement

    Advertisement