एंटरटेनमेंट
ग्लेन मैक्सवेल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए फैंस को खुशखबरी दी तो वहीं विनी रमन ने भी सोशल मीडिया पर पति के साथ एक तस्वीर शेयर की है.
डीएनए हिंदी: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) की शुरुआत से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपने फैंस को बड़ी गुड न्यूज दी है. मैक्सवेल अपनी मंगेतर विनी रमन (Vini Raman) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. इसके साथ ही भारतीय लड़की से शादी करने वाले क्रिकेटरों की फेहरिस्त में अब मैक्सवेल का नाम भी शामिल हो गया है.
ग्लेन मैक्सवेल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए फैंस को खुशखबरी दी तो वहीं विनी रमन ने भी सोशल मीडिया पर पति के साथ एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में दोनों को शादी की पोशाक में एक दूसरे को किस करते देखा जा सकता है.
विनी रमन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मिस्टर एंड मिसेज मैक्सवेल. 18.03.2022.' इसके बाद से ही उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मैक्सवेल की पोस्ट को भी अब तक करीब दो लाख लाइक्स मिल चुके हैं.
ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने पति निक संग मनाई रोमांटिक Holi, शेयर की धमाकेदार पार्टी फोटोज
बता दें कि मैक्सवेल पत्नी विनी रमन के परिवार की जड़ें चेन्नई से जुड़ी हुई हैं लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ. विनी रमन के पिता वेंकट रमन और मां विजयलक्ष्मी रमन उनके जन्म से पहले ही ऑस्ट्रेलिया चले गए थे.
कपल ने मार्च 2020 में भारतीय परंपरा के अनुसार सगाई की थी. उस वक्त भी उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी.
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.