Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

फीमेल फैंस के साथ डांस करते नजर आए Ranveer Singh, ड्रेस को लेकर फिर हो गए ट्रोल

रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के प्रमोशन में लगे हुए हैं. प्रमोशन के लिए शो के सेट पर पहुंचे रणवीर को उनकी फीमेल फैंस ने घेर लिया.

फीमेल फैंस के साथ डांस करते नजर आए Ranveer Singh, ड्रेस को लेकर फिर हो गए ट्रोल

फीमेस फैंस के साथ रणवीर सिंह

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के मस्तमौला एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' (Jayeshbhai jordar) के प्रमोशन में लगे हुए हैं. इसी बीच वो डांस दीवाने जूनियर्स (Dance deewane juniors) के सेट के बाहर स्पॉट किए गए जहां उन्हें देख उनकी फीमेल फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. रणवीर सिंह ने अपनी फीमेल फैन्स के साथ जमकर पोज दिए और खूब डांस किया. रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है. लोग रणबीर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

बता दें कि रणवीर की अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. रणबीर और उनके फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए रणवीर अलग अलग शो में जा रहे हैं. सभी जगहों से उनकी मस्ती भरे अंदाज वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं. प्रमोशन के चलते ही वो डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर भी पहुंचे. यहां का भी एक वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं, एक्टर फीमेल फैंस से घिरे हुए नजर आ रहे हैं. वो डांस के साथ अपनी फैंस के साथ खूब फोटोज भी क्लिक करा रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani

वीडियो वायरल होने के बाद लोग कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. कुछ उन्हें आने वाली फिल्म की बधाई दे रहे तो कुछ ने फिर उन्हें उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए टोक दिया. एक यूजर ने लिखा- जूस की दुकान के बैनर जैसे शर्ट पहनी है. एक ने कहा- क्या दीपिका का नेकलेस पहन लिया है. वहीं एक और यूजर ने लिखा- ये क्या शुक्रवार बाजार से कपड़े लेता है. हालांकि लोग चाहे जो भी बोलें रणवीर अपनी स्टाइलिंग और अनोखी ड्रेसिंग सेंस को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: Salman Khan संग करिश्मा कपूर की प्यार भरी फोटो वायरल, लोग बोले- शादी कर लो

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement