Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

VIDEO: Kiss करने के चक्कर में ट्रोल हुए Deepika Padukone और Ranveer Singh

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर किस किया. इसके बाद उनकी तुलना विक्की-कटरीना से होने लगी.

VIDEO: Kiss करने के चक्कर में ट्रोल हुए Deepika Padukone और Ranveer Singh

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ranveer Singh और Deepika Padukone एक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए. दरअसल इस वीडियो में रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण को किस करते नजर आ रहे हैं. कुछ फैन्स को यह क्यूट लगा वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्हें प्यार का पब्लिक डिस्प्ले पसंद नहीं आया. उन्होंने रणवीर और दीपिका का कंपैरिजन न्यूली मैरिड कपल Vicky Kaushal और Katrina Kaif से किया.

एक यूजर ने लिखा, ये इन्सिक्योर फील कर रहे हैं क्योंकि सारी मीडिया अटेंशन विक्की और कटरीना को मिल रही है. एक ने कमेंट किया, 'यह किस तरह का पब्लिक डिस्पले है'. एक यूजर ने लिखा, 'ये विक्की और कटरीना के सामने कुछ भी नहीं हैं.'

अतरंगी ड्रेस में दिखे रणवीर

रणवीर सिंह एक बार फिर एक अतरंगी ड्रेस में नजर आए. उन्होंने एनिमल प्रिंट की टीशर्ट और रेड ट्राउजर पहना था जो कि बेहद अटपटा लग रहा था. दीपिका पादुकोण ने जिस तरह का क्लासी लुक लिया था उसके आगे रणवीर का वाइब्रेंट लुक थोड़ा हटके था लेकिन रणवीर के स्टाइल के मुताबिक ही था. क्योंकि फैशन के नाम पर आप रणवीर से किसी भी स्टाइल की उम्मीद कर सकते हैं

Ranveer Deepika 83 में आएंगे नजर

रणवीर और दीपिका पादुकोण जल्द 83 में साथ नजर आने वाले हैं. कबीर खान के डायरेक्शन में बनी 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इसके अलावा रणवीर के पास जयेश भाई जोरदार, सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है. वहीं दीपिका पादुकोण पठान, द इंटर्न, के और फाइटर में नजर आएंगे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement