Advertisement

कार में तेज म्यूजिक बजाकर मस्ती करते दिखे Deepika- Ranveer, वीडियो देखकर दीवाने हुए फैंस

Deepika Padukone और Ranveer Singh का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें ये दोनों अपनी कार में तेज म्यूजिक चला कर मस्ती करते दिख रहे हैं.

Latest News
कार में तेज म्यूजिक बजाकर मस्ती करते दिखे Deepika- Ranveer, वीडियो देखकर दीवाने हुए फैंस

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गहराइयां' (Gehraiyaan) को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में हैं. उनकी फिल्म के ट्रेलर से लेकर गानों तक सब कुछ लोगों को खूब पसंद आ रहा है. फिल्म बस कुछ दिनों में ही रिलीज होने जा रही है और ऐसे में दीपिका इसके जबरदस्त प्रमोशन में जुटी हैं. हाल ही में दीपिका को इस प्रमोशन में साथ मिला अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का. रणवीर ने सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जाहिर किया है कि उन्हें 'गहराइयां' का कितनी बेसब्री से इंतजार है.

वायरल हुआ वीडियो

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. उनके लेटेस्ट पोस्ट में एक वीडियो में जिसमें रणवीर और दीपिका एक कार में नजर आ रहे हैं. उनकी कार हाईवे पर चलती मालूम हो रही है और दोनों कार की पीछे की सीट पर बैठे हुए हैं. कार में दीपिका की फिल्म 'गहराइयां' का एक गाना तेज आवाज में बज रहा है और इस गाने पर दीपिका- रणवीर जमकर झूमते दिखाई दे रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहा रणवीर- दीपिका का ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- बिग बॉस के बाद बिल्कुल बदल गईं Divya Agarwal, लेटेस्ट फोटोशूट ने मचाई हलचल 

ये भी पढ़ें- Munmun Dutta ने गिरफ्तारी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, पुलिस ने घंटों तक की थी पूछताछ

मिली तारीफें

इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा- 'सारे कूल बच्चे ये कर रहे हैं'. इस पोस्ट पर रणवीर को फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं तो मिल ही रही हैं लेकिन इसके साथ ही कई सेलेब्रिटीज भी कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, वीडियो पर कमेंट करते हुए दीपिका ने लिखा- 'मेरा सबसे बड़ा चियरलीडर!! लव यू'.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement