एंटरटेनमेंट
शादी में केवल करीबी लोग शामिल होंगे. ऐसे में शादी से पहले रणबीर कपूर के घर 'वास्तु' को पूरी तरह सफेद पर्दे से ढक दिया गया है.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का काउटंडाउन शुरू हो गया है. आज 12 तारीख है और अगर एक तरह से देखा जाए तो आज से रस्मों की शुरुआत हो सकती है क्योंकि खबर है कि शादी 14 अप्रैल को होगी और 17 अप्रैल को रिसेप्शन होगा. रणबीर और आलिया का परिवार इस शादी को प्राइवेट रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. यही वजह है कि रणबीर के घर के आगे पर्दे डलवा दिए गए हैं. पहले कहा जा रहा था कि शादी कृष्ण राज बंगले में होगी और अब दावा किया जा रहा है कि शादी रणबीर के घर 'वास्तु' में होगी.
शादी में केवल करीबी लोग शामिल होंगे. ऐसे में शादी से पहले रणबीर कपूर के घर 'वास्तु' को पूरी तरह सफेद पर्दे से ढक दिया गया है, ताकि घर के अंदर की तस्वीरें लीक न हो सकें. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह रणबीर के घर को कैमरा प्रूफ बनाया जा रहा है. इससे पहले कृष्ण राज बंगले को दुल्हन की तरह सजाया गया था. सोशल मीडिया पर कृष्णा राज के बंगले की सजावट का एक वीडियो सामने आया था.
कहा जा रहा है कि शादी के बाद आलिया रणबीर के साथ इसी बंगले में रहने वाली हैं. नीतू कपूर भी अपने बच्चों के साथ इसी घर में रहेंगी. इसके अलावा, आरके स्टूडियो में भी सजावट की गई है. हालांकि आरके स्टूडियो को कपूर परिवार ने बेच दिया था और अब यह प्रॉपर्टी उनकी नहीं है.
आलिया और रणबीर पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने जा रहे हैं. दोनों की शादी एक खास थीम पर होने जा रही है जिसमें पेस्टल रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा. आलिया भट्ट की वेडिंग ड्रेस सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा मिलकर बना रहे हैं.
ये भी पढ़ें:
1- VIDEO: Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां शुरू, लड़ियों से सजा बंगला
2- टाइट होगी सिक्योरिटी, Ranbir-Alia की शादी में बुलाए गए 200 बॉडीगार्ड, रखी गई खास शर्त
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.