Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

दीपिका की वजह से रणबीर कपूर ने मां से बना ली थी दूरी!, नीतू कपूर का इंटरव्यू हो रहा वायरल

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण कई साल पहले रिलेशनशिप में थे. हालांकि, कुछ कारणों से उनका रिश्ता खत्म हो गया. लेकिन अब रणबीर कपूर की माँ नीतू कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने दोनों के रिश्ते को लेकर बड़ी बात कही है.

दीपिका की वजह से रणबीर कपूर ने मां से बना ली थी दूरी!, नीतू कपूर का इंटरव्यू हो रहा वायरल

दीपिका पादुकोण- रणबीर कपूर पर मां नीतू ने क्या कहा था?

Add DNA as a Preferred Source

रणबीर कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर दीपिका पादुकोण ने बहुत कुछ बताया है लेकिन रणबीर की मां नीतू सिंह ने जो कहा वह हैरान करने वाला है. नीतू सिंह का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह दीपिका और रणबीर के संबंध पर खुलकर बात कर रही हैं, हालांकि उनके इस वीडियो पर कमेंट्स ज्यादातर निगेटिव हैं कि एक मां अपने बेटे को कभी गलत नहीं मानती, तो कुछ इसे राजा बेटा सिंड्रोम का नाम तक दे दिए हैं. चलिए जानते हैं कि नीतू सिंह कैसे अपने बेटे रणबीर को डिफेंड करती नजर आ रही हैं.

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का रिश्ता कोई अफवाह नहीं था. इंडस्ट्री में हर कोई उनके रिश्ते के बारे में जानता था. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था. इसी दौरान वे रिलेशनशिप में आ गए. दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे. हालाँकि, उनके रिश्ते का अंत बहुत बुरा हुआ. एक्टर ने दीपिका को धोखा दिया जिससे वह पूरी तरह टूट गई थीं. हालाँकि, इस समय रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में नीतू कपूर अपने बेटे के कारनामों पर पर्दा डालती नज़र आ रही हैं. वायरल वीडियो में नीतू कपूर कह रही हैं कि दीपिका के साथ अपने रिश्ते की वजह से रणबीर ने उनसे दूरी बना ली थी. वह उनसे कनेक्ट नहीं हो रहे थे. आगे नीतू कपूर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उनकी ज़्यादा गर्लफ्रेंड थीं. उनकी सिर्फ़ एक ही गर्लफ्रेंड थी और वह दीपिका थीं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by trendyvibes (@raaka_00)

 
वीडियो में नीतू कपूर ने आगे कहा कि शायद उनके रिश्ते में कुछ कमी थी. कुछ ऐसा था जो नहीं था और शायद वो उसमें नहीं था. इसलिए उसे ब्रेकअप की ज़रूरत थी. हर किसी के रिश्ते आगे बढ़ते हैं और अगर वो सही होते, तो उनका ब्रेकअप नहीं होता. 

वहीं, दीपिका कई बार इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि जब वह रिलेशनशिप में थीं, तब रणबीर कपूर ने उन्हें कई बार धोखा दिया. भले ही वह रिलेशनशिप में थे, लेकिन वह दूसरों को डेट कर रहे थे. हालाँकि, ये बातें अब पुरानी हो चुकी हैं.
 
गौरतलब है कि दीपिका ने उस वक्त एक मीडिया पब्लिकेशन से बात करते हुए कहा था कि "जब मुझे पहली बार धोखा मिला था तो मुझे लगा था कि शायद मेरे साथ कुछ गड़बड़ है. लेकिन अगर कोई इसे आदत बना लेता है तो आपको पता चल जाता है कि समस्या उसके अंदर है.

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि मैं एक रिश्ते में बहुत कुछ देती हूं और बदले में ज्यादा उम्मीद नहीं करती, लेकिन बेवफाई एक ऐसी सीमा है जो एक बार रिश्ते में आ जाए तो सम्मान और विश्वास खत्म हो जाता है. ये दोनों ऐसे स्तंभ हैं जिनके साथ कभी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement