Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

बुआ ने बताया Alia Bhatt संग कब सात फेरे लेंगे रणबीर कपूर, बोलीं- चौंकाने वाली बात होगी...

Ranbir Kapoor की बुआ ने Alia Bhatt संग उनकी शादी को लेकर प्लान के बारे में खुलकर बात की है.

Latest News
बुआ ने बताया Alia Bhatt संग कब सात फेरे लेंगे रणबीर कपूर, बोलीं- चौंकाने वाली बात होगी...

Ranbir Kapoor, Reema Jain, Alia Bhatt

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के क्यूट कपल्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी का इंतजार उनके फैंस को काफी समय से है और कई बार इसे लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें भी फैल चुकी हैं. आलिया तो एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं उन्होंने मन में तो पहले ही रणबीर को पति मान लिया है. वहीं, अब एक बार फिर से आलिया-रणबीर की शादी की अफवाहें तेजी पकड़ रही हैं और इस बार वजह हैं रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन (Aunt Reema Jain). उन्होंने हाल ही में रणबीर आलिया की शादी की तारीख पर खुलकर बात की है.

बुआ ने खुलकर की बात

आलिया और रणबीर भले ही खास इवेंट से लेकर सोशल मीडिया तक प्यार का इजहार करते दिखाई दे जाते हैं लेकिन शादी की रिपोर्ट्स पर अभी तक उन्होंने चुप्पी साधे रखी है. वहीं, हाल ही में पिंकविला से बातचीत के दौरान रणबीर की बुआ रीमा जैन ने दोनों की शादी को लेकर बात की है. दरअसल, बीते काफी दिनों से अफवाहें उड़ रही हैं कि दोनों 2021 अप्रैल में शादी करने वाले हैं. वहीं, जब रीमा से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'मुझे फिलहाल साफ साफ जानकारी नहीं है. वो दोनों शादी तो जरूर करेंगे लेकिन मुझे नहीं पता कब. इसे लेकर फैसला पूरी तरह आलिया-रणबीर के हाथ में हैं. इसके बाद आप सभी को पता चल जाएगा'. रीमा कहती हैं कि 'मेरे लिए भी ये चौकाने वाली बात होगी अगर अगले महीने शादी होती'.

ये भी पढ़ें- RRR: क्यों राजामौली से नाराज हुईं Alia Bhatt? सोशल मीडिया पर मिला सबूत

ये भी पढ़ें- 'बॉयफ्रेंड' रणबीर कपूर की मम्मी ने Alia Bhat को ऐसे कहा हैप्पी बर्थडे

कहां बिजी हैं आलिया- रणबीर?

रीमा की बातों से तो साफ जाहिर है कि आलिया- रणबीर अप्रैल महीने में तो शादी नहीं करने वाले हैं. हालांकि, ये बात पक्की है शादी की प्लानिंग आलिया-रणबीर ही करेंगे. फिलहाल दोनों अपने-अपने काम को लेकर काफी बिजी हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आने वाले हैं. इसके अलावा आलिया हॉलीवुड फिल्म में गैल गैडोट और 'जी ले जरा' में कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई देंगी.

गूगल में हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement