Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

दुल्हन को तैयार करने 'वास्तु' पहुंची Alia Bhatt की मां और बहन, देखें VIDEO

Alia Bhatt की बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) और मां सोनी राजदान (Soni Razdan) शादी की रस्मों के लिए वास्तु पहुंच गई हैं.

Latest News
दुल्हन को तैयार करने 'वास्तु' पहुंची Alia Bhatt की मां और बहन, देखें VIDEO
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की शहनाई जल्द ही बजने वाली है. 13 अप्रैल को मेहंदी के फंक्शन से लौटते हुए मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा ने शादी की तारीख  14 अप्रैल कंफर्म कर दी थी. ऐसे में आज शादी वाले दिन की शुरुआत के साथ ही वास्तु में महमानों का आना-जाना शुरू हो गया है. आलिया की बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) और मां सोनी राजदान (Soni Razdan) शादी की रस्मों के लिए वास्तु पहुंच गई हैं.

आलिया और रणबीर की शादी बहुत ही ग्रेंड होने वाली है. फैंस तस्वीरों को देखने का इंतजार कर रहे हैं. दोनों परिवार पिछले कुछ दिनों से शादी से जुड़ी तैयारियों और रस्मों में लगे हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर के पिता और अभिनेता ऋषि कपूर की याद में बुधवार की सुबह पूजा का भी आयोजन किया गया था. 

 

 

ये भी पढ़ेंः Alia Ranbir Wedding Date: रणबीर की बहन ने बताई शादी की तारीख! नीतू कपूर बोलीं- 'शी इज बेस्ट'

बहन रिधिमा ने बताया था कब है शादी

आलिया  और रणबीर की शादी (Alia Ranbir Wedding Date) के लिए दोनों परिवार जमकर तैयारियों कर रहे हैं. मेहंदी-हल्दी फंक्शन के बाद रिधिमा और नीतू कपूर घर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद मीडियाकर्मियों ने उनसे शादी की तारीख को लेकर सवाल किया. जवाब में रिधिमा ने कहा कि शादी कल यानी आज 14 अप्रैल को है. रिधिमा के जवाब में उनकी मां नीतू कपूर ने भी हामी भरी थी. 

ये भी पढ़ेंः Ranbir- Alia की मेहंदी सेरेमनी में चमकीं ये दो सुपरस्टार बहनें, PHOTOS में देखें- शानदार लुक

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement