Advertisement

Ranbir Alia की आलीशान वेडिंग का इनसाइड वीडियो वायरल, दूल्हा- दुल्हन ने केक काट कर मनाया जश्न

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी की शानदार तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सेरेमनी कितनी ग्रैंड थी.

Latest News
Ranbir Alia की आलीशान वेडिंग का इनसाइड वीडियो वायरल, दूल्हा- दुल्हन ने केक काट कर मनाया जश्न

रणबीर आलिया

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) शादी के बंधन में बंध चुके हैं. आलिया-रणबीर के दोनों ने सात फेरे लेने के बाद सोशल मीडिया से लेकर पपराजी को अपनी पहली झलक दिखा दी है. वहीं, अब उनकी शादी (Alia Ranbir Wedding Inside Video) के इनसाइड वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें इस रॉयल शादी का ग्रैंड सेलीब्रेशन देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में दूल्हा- दुल्हन कभी केक काटकर तो कभी ड्रिंक्स पीते हुए अपनी शादी सेलीब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो में दिखी शादी की रस्में

आलिया और रणबीर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों की वरमाला सेरेमनी देखने को मिल रही है. वीडियो के बैकग्राउंड में पंडित जी के मंत्र सुनाई दे रहे हैं. इस वीडियो में सेलेब्रिटी मेहमानों की झलक भी देखने को मिल रही है. इस वीडियो में शादी की सजावट से लेकर वेडिंग थीम भी साफ नजर आ रही है. शादी में ज्यादातर लोग व्हाइट और गोल्डन आउटफिट पहने दिखाई दे रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहा आलिया- रणबीर की शादी का ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- PHOTOS: Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt की मांग में भरा सिंदूर, शादी में Kiss करते दिखे दूल्हा- दुल्हन

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor- Alia Bhatt की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, एक-दूजे में खोया दिखा नया जोड़ा

 

 

वायरल हुईं फोटोज

इसके अलावा कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. इन फोटोज में आलिया- रणबीर केक काटते हुए और शैंपेन पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. फोटो में बाकी मेहमान दूल्हा- दुल्हन को चीयर करते नजर आ रहे हैं. आलिया ने अपनी शादी में ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा पहना और हैवी ज्वैलरी पहनी हुई थी. वहीं, रणबीर व्हाइट शेरवनी और सेहरा पहने दिखाई दिए. दोनों ने ही अपनी शादी को जमकर इंजॉय किया.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement